विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2024

अयोध्या में बढ़ी फोटोग्राफर्स की डिमांड, बढ़ते पर्यटकों की संख्या को देख फोटोग्राफर्स ने रखी ये मांग

अयोध्या आने वाले सब लोग अपनी अपनी यात्रा को यादगार भी बनाना चाहते हैं. ऐसे में यहां पर फोटोग्राफर्स और गाइड की डिमांड भी बढ़ी है. इस बारे में हमारे सहयोगी हिमांशु शेखर ने कुछ फोटोग्राफरों से बात की है.

अयोध्या में बढ़ी फोटोग्राफर्स की संख्या

राम मंदिर बनने से अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है और इसी के साथ ही रोजगार भी बढ़े हैं. अयोध्या को वैश्विक धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है. प्राण प्रतिष्ठा से पहले लोगों में भी खासा उत्साह दिख रहा है. अब श्रद्धालुओं की भारी भीड़ यहां पर देखने को मिल रही है. अयोध्या आने वाले सब लोग अपनी अपनी यात्रा को यादगार भी बनाना चाहते हैं. ऐसे में यहां पर फोटोग्राफर्स और गाइड की डिमांड भी बढ़ी है. इस बारे में हमारे सहयोगी हिमांशु शेखर ने कुछ फोटोग्राफरों से बात की है.

100 से अधिक फोटोग्राफर्स करते हैं काम

बातचीत में शैलेंद्र नाम के एक फोटोग्राफर ने बताया कि, केवल राम की पैड़ी और नया घाट में कुल 100 से अधिक फोटोग्राफर्स काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि अब यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है. 22 तारीफ के बाद ये संख्या और भी बढ़ेगी. यहां आने वाले लोग अपनी यात्रा को यादों में संजोने के लिए तस्वीरें खिंचवाते हैं. बहुत से लोगों को हाथों में गिटार लेकर तस्वीरें खिंचवाना पसंद आता है, इसके लिए फोटोग्राफर्स उन्हें गिटार भी देते हैं और फिर तस्वीरें निकालते हैं.

रजिस्ट्रेशन करवाने की मांग

एक अन्य फोटोग्राफर्स ने कहा कि आजकल लोग शौकीन हो रहे हैं, मोबाइल की जगह कैमरे से फोटो खिंचवाना चाहते हैं, जो हमारे लिए बहुत ही खुशी की बात है. फोटोग्राफर्स ने उनके लिए एसोसिएशन बनाए जाने की भी बात कही. एक फोटोग्राफर ने कहा कि हमें रजिस्टर्ड फोटोग्राफर्स के तौर पर मान्यता मिले, हमारे आई कार्ड बनवा दिए जाए, ताकि हम अपना काम बिना किसी रुकावट कर सकें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Photographers In Ayodhya, Ayodhya, Ayodhya Ram Temple, Photographers And Guides
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com