India Vs Bangladesh: भारत और बांग्लादेश (Ind Vs Ban) के बीच हुए तीसरे टी-20 मुकाबले में दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने शानदार हैट्रिक (Deepak Chahar's Hat-trick) ली, जिसके लिए उनकी हर जगह तारीफ हो रही है. इसी बीच आईपीएल की मिस्ट्री गर्ल ने भी सोशल मीडिया पर उनको हैट्रिक की बधाई दी और खूब तारीफ की. अब आप सोच रहे होंगे कि आईपीएल की ये मिस्ट्री गर्ल कौन है? आपको बता दें, साल 2018 के आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के हर मुकाबले में ये नजर आई थीं, कैमरा मैन ने उनकी तरफ कैमरा घुमाया तो सोशल मीडिया पर वो मिस्ट्री गर्ल के नाम से मशहूर हो गईं. बाद में पता चला कि वो चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने वाले दीपक चाहर की बड़ी बहन हैं, जिनका नाम मालती चाहर (Malti Chahar) है.
ये भी पढ़ें: IPL की मिस्ट्री गर्ल का हुआ खुलासा, इस खिलाड़ी की वजह से आती हैं नजर
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
हैट्रिक लेने के बाद मालती चाहर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ''मुझे तुम पर गर्व है. तुमने शानदार हैट्रिक लेने के साथ-साथ टी-20 में बेस्ट बॉलर साबित हुए. मेरे अभी तक रोंगटे खड़े हैं. लव यू भाई.'' मालती चाहर ने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें दीपक हैट्रिक लेने के बाद जश्न मनाते दिख रहे हैं.
ये भी पढ़ें: IPL में मिस्ट्री गर्ल का हुआ खुलासा, रहती हैं बॉलीवुड स्टार्स के बीच, ऐसे बनीं National Crush
दीपक चाहर का टी20 अंतरराष्ट्रीय में सात रन देकर छह विकेट लेने का विश्व रिकार्ड क्रिकेट इतिहास में पहला अवसर है जबकि कोई भारतीय गेंदबाज किसी भी फॉर्मेट की एक पारी या मैच की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन की सूची में शीर्ष पर पहुंचा है.
ये भी पढ़ें: IPL 2019: फाइनल मुकाबले में नजर आई 'मिस्ट्री गर्ल', फैन्स बोले- कैमरा मैन को दिया जाए अवॉर्ड
चाहर ने बांग्लादेश के खिलाफ नागपुर में तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 3.2 ओवर में सात रन देकर छह विकेट लिये थे जो इस फॉर्मेट में नया विश्व रिकार्ड है. उन्होंने श्रीलंका के अजंता मेंडिस के 2012 में बनाये गये आठ रन देकर छह विकेट के रिकार्ड को तोड़ा.
इस तरह से वह क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के प्रदर्शन के रिकार्ड में शीर्ष पर पहुंच गये हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह ऐसी उपलब्धि है जिसे इससे पहले कोई भी भारतीय हासिल नहीं कर पाया था. टेस्ट क्रिकेट में अनिल कुंबले ने एक पारी में सभी दस विकेट लेने का कारनामा किया लेकिन तब भी वह एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन की सूची में नंबर एक स्थान पर नहीं पहुंच पाये थे.
कुंबले ने 1999 में नयी दिल्ली में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी पारी में 74 रन देकर सभी दस विकेट लिये थे लेकिन तब भी वह जिम लेकर के 1956 में बनाये गये 53 रन देकर छह विकेट के रिकार्ड को नहीं तोड़ पाये थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं