बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर घर में हलचल मचा देने वाली मालती चाहर (क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन) अब शो खत्म होने के बाद भी सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मालती ने अपने बचपन के एक्सपीरियंस शेयर किए. मालती की बातों ने इंटरनेट यूजर्स का दिल छू लिया. लोगों को जानने का मौका मिला कि मालती बचपन में किस ट्रॉमा से गुजरी हैं और जिंदगी में क्या क्या चैलेंज देखे. मालती ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में बताया, “मेरे मम्मी-पापा के बीच हमेशा तनाव और झगड़े रहते थे. बड़े होने के नाते मुझे और भाई-बहनों को ये सब देखना पड़ता था. मेरा भाई दीपक उस वक्त क्रिकेट की ट्रेनिंग में बिजी रहता था, इसलिए वो इस माहौल से कुछ हद तक दूर रह पाता था, लेकिन मुझे हर चीज का सामना करना पड़ता था.”
12वीं तक पापा ने बड़े नहीं करने दिए बाल
मालती ने अपने पिता के साथ हुए अनबन का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “जब मैंने पापा से कहा कि मैं मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेना चाहती हूं और एंटरटेनमेंट फील्ड में करियर बनाना चाहती हूं, तो उन्होंने पूरी तरह इंकार कर दिया. उनका सपना था कि मैं आईपीएस अधिकारी बनूं. उन्होंने मुझे 11वीं क्लास तक छोटे बाल रखने को मजबूर किया और मेरी हर आजादी छीन ली. 12वीं तक उन्होंने मेरा पूरी तरह बायकॉट कर दिया था.”
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बचपन में किया छेड़छाड़ का सामना
मालती ने सबसे दर्दनाक एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया, “पापा उस समय सूरतगढ़ में पोस्टेड थे जो एक छोटा शहर है. वहां मेरे साथ कई बार छेड़छाड़ होती थी. लेकिन मैं मम्मी-पापा से शिकायत नहीं कर पाती थी क्योंकि मुझे डर था कि वे और सख्ती करेंगे. सातवीं क्लास के बाद मेरी जिंदगी में बहुत मुश्किलें आईं. पापा की नीयत कभी खराब नहीं थी लेकिन उनकी सोच के कारण मैं वो कुछ भी नहीं कर पाई जो मैं चाहती थी.”
झगड़े के बाद दोनों तरफ से मिलती थी मार
मालती ने कहा, “जब मम्मी-पापा लड़ते थे, तो हम बच्चे कहां जाते? कई बार मम्मी पापा से झगड़ने के बाद मुझे पीटती थीं, तो कभी पापा भी ऐसा ही करते थे. उन्हें कभी अंदाजा नहीं हुआ कि इसका हमारे मन पर कितना बुरा असर पड़ रहा है. आज पिछले 13 साल से वे अलग-अलग रह रहे हैं.”
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं