सोशल मीडिया पर अक्सर खतरनाक सांपों के वीडियो वायरल होते रहते हैं. खतरनाक सांप ज्यादातर जंगल में पाए जाते हैं, लेकिन कई बार बारिश में ये सांप बाहर और रिहायशी इलाकों में भी घूमते हुए दिखाई दे जाते हैं. लेकिन, क्या आपने कभी सांप को कार की विंडस्क्रीन पर (Snake on Windscreen) आकर बैठे हुए देखा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक खतरनाक सांप कार की विंडस्क्रीन पर घूमता हुआ नजर आ रहा है. ये सांप देखने में काफी खतरनाक है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है.
वायरल हो रहे इस वीडियो को वायरल हॉग ने यूट्यूब पर शेयर किया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कार काफी तेज रफ्तार में जा रही है. तभी एक सांप गाड़ी पर आगे की ओर गिरता है, पहले तो वो फन उठाता है फिर कार की विंडस्क्रीन की ओर आकर रेंगने लगता है. वो पूरी तरह से गाड़ी की विंडस्क्रीन पर घूमने लगता है. जिसे देखकर ड्राइवर के होश उड़ जाते हैं. डरके मारे ड्राइवर गाड़ी को रोक देता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे ये काफी लंबा और खतरनाक दिखने वाला सांप कार की विंडस्क्रीन पर घूम रहा है. अगर आपकी गाड़ी पर अगर ऐसे ही कोई सांप अचानक आ जाए तो आप क्या करेंगे ? जाहिर सी बात है कि आप भी डर जाएंगे. और कुछ देर तो आपको समझ ही नहीं आएगा कि आपको क्या करना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं