
- मनोज तिवारी अक्टूबर 2015 में गौतम गंभीर से झड़प के चलते चर्चित रहे
- आईपीएल 2016 में उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था
- मनोज तिवारी और सुष्मिता की शादी 18 जुलाई, 2013 को हुई थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।



यूरोप ट्रिप के दौरान मनोज और सुष्मिता फ्रांस, इटली और ग्रीम घूम चुके हैं और वहां की फोटोज ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर शेयर की हैं। मनोज और सुष्मिता की शादी 18 जुलाई, 2013 को हुई थी।



IPL में किसी ने नहीं खरीदा था
इस बार आईपीएल मनोज के लिए अच्छा नहीं रहा क्योंकि उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था। हालांकि वह मई, 2016 में ढाका प्रीमियर लीग में खेले थे। इसके अलावा उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भाग लिया।

गंभीर से झड़प को लेकर रहे चर्चित
अक्टूबर 2015 में उनकी रणजी मैच के दौरान दिल्ली के कप्तान गौतम गंभीर से तीखी झड़प भी हुई थी। इस मैच में गौतम गंभीर दिल्ली की कप्तानी कर रहे थे, तो मनोज तिवारी पश्चिम बंगाल के कप्तान थे। मामले को शांत करने के लिए अंपायर के श्रीनाथ को हस्तक्षेप करना पड़ा। मैच रैफरी ने दिन का खेल खत्म होने के बाद दोनों खिलाड़ियों को सुनवाई के लिए तलब किया था और दोनों पर जुर्माना लगा था।

तिवारी ने कहा था कि गंभीर ने नस्लीय टिप्पणी की थी
मनोज तिवारी ने कहा था, 'उसने (गौतम गंभीर ने) सौरव गांगुली और बंगालियों के बारे में नस्लीय टिप्पणी की। मैंने सौरव गांगुली से बात की और वह काफी निराश थे कि इस मामले में उनका नाम घसीटा गया। हम सौरव गांगुली के खिलाफ कभी कुछ चीज नहीं सहेंगे।'



इससे पहले मनोज कश्मीर ट्रिप पर भी गए थे। पेश हैं उनके एलबम से कुछ और तस्वीरें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सुष्मिता रॉय, सुष्मिता रॉय तिवारी, मनोज तिवारी, मनोज तिवारी की पत्नी, यूरोप न्यूज, यूरोप, क्रिकेटर, क्रिकेटर मनोज तिवारी, गौतम गंभीर, Susmita Roy, Manoj Tiwary Wife, Cricketer Manoj Tiwary, Europe, Susmita Roy Tiwary, Gautam Gambhir, Glamorous Pics, Glamorous Photos