विज्ञापन

सिर्फ 12,000 में मनाली से वर्क फ्रॉम होम, कपल के इस बजट वीडियो ने सोशल मीडिया के उड़ाए होश

Work From Manali Viral Video: क्या आप भी बड़े शहरों के महंगे फ्लैट्स और ट्रैफिक से परेशान हैं. एक कपल ने मनाली में शिफ्ट होकर यह साबित कर दिया है कि, महीने के महज 12,000 रुपये में भी हिमालय की वादियों में शानदार लाइफ जी जा सकती है.

सिर्फ 12,000 में मनाली से वर्क फ्रॉम होम, कपल के इस बजट वीडियो ने सोशल मीडिया के उड़ाए होश
इस कपल ने दिखाया मनाली में सिर्फ 12 हजार में रहने का जुगाड़, वीडियो ने छेड़ी बहस
istockphoto

Low budget living in mountains: क्या आपको कभी ऐसा लगा है कि महानगरों की भागदौड़ से दूर कहीं पहाड़ों की शांति में जाकर काम करें. अगर हां...तो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा यह वीडियो आपका दिन बना सकता है. 'twovagabondmonks' नाम के पेज पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक कपल ने अपनी मनाली वाली लाइफ का ऐसा हिसाब दिया है, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे.

पहाड़ों में घर का किराया और महीने का खर्च (Rent and Monthly Expenses in Mountains)

वीडियो में कपल ने बताया कि वे जिस अपार्टमेंट में रहते हैं, वहां से हिमालय का नजारा दिखता है और इसका किराया सिर्फ 5,000 रुपये है. हालांकि, घर अनफर्निश्ड है, लेकिन सुकून के सामने यह कोई बड़ी बात नहीं है. बिजली का बिल 300 रुपये से भी कम आता है. राशन का खर्च 4,000 रुपये और बाहर खाने-पीने का बजट 1,500 रुपये के आसपास रहता है. कुल मिलाकर, महीने का खर्चा 12,000 रुपये से भी कम बैठता है.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस (Debate on Viral Lifestyle)

इस वीडियो के सामने आते ही इंटरनेट पर दो धड़े बन गए हैं. जहां कुछ लोग इसे सस्ता और शानदार विकल्प मानकर मोटिवेट हो रहे हैं, वहीं कुछ इसे मुमकिन नहीं मान रहे. उनका कहना है कि पहाड़ों में इतनी सस्ती टैक्सी और वाई-फाई सुविधाएं मिलना हर जगह आसान नहीं है. यह वीडियो इस बात को लेकर भी बहस छेड़ रहा है कि, क्या अब वाकई में महानगरों को छोड़कर पहाड़ों की ओर रुख करने का सही समय है.

ये भी पढ़ें:-क्या चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर कट जाएगा चालान? वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
 

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
सीनियर सब एडिटर
कहानी जब ट्रेंड बनने लगे, समझो मेरा सीन आ गया. MA किया है, 13+ साल से पत्रकारिता के फ्रेम में हूं. वायरल कंटेंट हो या एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, यात्रा,... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Work From Home, Manali, Cost Of Living, Low Budget Travel India, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com