कोरोनावायरस पूरी दुनिया में फैल चुका है. भारत में भी कोरोनावायरस (Coronavirus) तेजी से पैर फैला रहा है. देश में Covid-19 से मरने वालों का आंकड़ा 640 पर पहुंच गया. कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया. यह लॉकडाउन 3 मई तक जारी रहेगा. लेकिन लोगों को चिंता है कि कहीं 3 मई (3 May) के बाद भी लॉकडाउन न लगा दिया जाए. भारत सरकार ने पहले देश को 21 दिन के लिए लॉकडाउन किया था, जिसको बढ़ाकर 3 मई तक के लिए कर दिया गया. लोग सोच रहे हैं कि पीएम मोदी (PM Narendra Modi) 3 मई को आकर क्या बोलते हैं. टिकटॉक (TikTok) पर इस पर मजेदार वीडियो (Funny Video) बन रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो है जो खूब वायरल (TikTok Viral Video) हो रहा है.
3 मई के बाद भी बढ़ेगा लॉकडाउन? इस सवाल पर बच्ची ने मजेदार जवाब दिया. इस वीडियो में बच्ची खड़ी है और बोलती है, '3 मई को मोदी जी फिर आएंगे. मित्रों में जीरो लगाना भूल गया था. लॉकडाउन 30 मई तक का है.' इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
देखें Video:
@odamrsanjay 3 Mai ko Modi ji FIR aaenge##ownvoice ##dihatyfunnyboy ##funnyvideos ##tiktok_india ##foryoupage ##tiktok_india
♬ original sound - O D A MrSanjay
इस वीडियो को संजय नाम के टिकटॉक यूजर ने पोस्ट किया है, जिसके अब तक 3 मिलियन व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 2 लाख से ज्यादा लाइक्स और 300 से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं.
भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) तेजी से पैर फैला रहा है. देश में Covid-19 से मरने वालों का आंकड़ा 872 पर पहुंच गया. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोनावायरस से अब तक 872 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 27,892 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,396 नए मामले सामने आए हैं और 48 लोगों की मौत हुई है.
कोरोनावायरस संकट और लॉकडाउन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की. सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा कि लॉकडाउन (Lockdown) खोलने को लेकर एक नीति तैयार करनी होगी. राज्य अपनी नीति तैयार करें कि कैसे रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन को खोलना है. बैठक के दौरान, नौ राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने विचार प्रधानमंत्री के सामने रखे. इनमें से चार मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन को बढ़ाने का सुझाव दिया है. बता दें कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया. यह लॉकडाउन 3 मई तक जारी रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं