विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2019

वायरल हुआ अनोखा Wedding Card, रखेंगे तीन 3 रिसेप्शन, लिखा- 'अंबानी से कम नहीं हैं हम...'

शादी का एक अनोखा कार्ड वायरल हो रहा है, जिसको पढ़कर आप हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे. सोशल मीडिया पर इस कार्ड को कॉमेडियन अक्षर पाठक ने शेयर किया है. इस कार्ड को सबसे ऑनेस्ट वेडिंग कार्ड बताया जा रहा है.

वायरल हुआ अनोखा Wedding Card, रखेंगे तीन 3 रिसेप्शन, लिखा- 'अंबानी से कम नहीं हैं हम...'
शर्मा जी के लड़के और वर्मा जी की लड़की की अनोखी शादी.

शादी का सीजन आ चुका है. नवंबर और दिसंबर में इस बार शादी के कई मुहूर्त हैं. इसी बीच शादी का एक अनोखा कार्ड वायरल हो रहा है, जिसको पढ़कर आप हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे. सोशल मीडिया पर इस कार्ड को कॉमेडियन अक्षर पाठक ने शेयर किया है. इस कार्ड को सबसे ऑनेस्ट वेडिंग कार्ड बताया जा रहा है. वेडिंग कार्ड के पहले पन्ने में ''अंबानी से कम नहीं हैं हम'' लिखा है. वहीं कार्ड के नीचे लिखा है, ''कृप्या करके गिफ्ट नहीं लाना, सिर्फ कैश लाना. हम 18 जूसर मिक्सर ग्राइंडर का क्या करेंगे.'' इस वेडिंग कार्ड को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है.

oq60imi8

कार्ड के पहले पन्ने में लिखा है, ''हमने कितना खर्चा किया है. आप कार्ड देखकर ही समझ सकते हैं. अंबानी से कम नहीं हैं हम.'' कार्ड में शादी की तारीफ 6 दिसंबर लिखी है. साथ ही लिखा है, ''ये दिन काफी शुभ है, इसलिए इस दिन 22 हजार शादियां हैं और आप ट्रैफिक में घंटों फसेंगे.''

j0mf8le

शादी के दूसरे पन्ने पर मजेदार तरीके से रिसेप्शन का वक्त लिखा है. दूसरे पन्ने की शुरुआत में लिखा है, ''अगर दीपिका-रणवीर 6 फंक्शन कर सकते हैं, प्रियंका-निक 8 फंक्शन्स कर सकते हैं तो हम भी दो तीन रिसेप्शन करेंगे.'' रिसेप्शन का वक्त शाम 7 बजे का रखा गया है, साथ ही नीचे लिखा है ''हम खुद 8:30 बजे आएंगे.''

b4b91svo

आखिरी पन्ने पर मैप के जरिए वेन्यू की लोकेशन बताई गई है. साथ ही लिखा है, ''इस मैप के भरोसे मत रहना. रास्ते में किसी से पूछ लेना.''

अक्षर पाठक का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है. उन्होंने इन तस्वीरों को ट्विटर पर 11 नवंबर को शेयर किया है, जिसके अब तक 11 हजार से ज्यादा लाइक्स और 3 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Comedian Akshar Pathak, Honest Wedding Card, Marriage Dates In 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com