वेडिंग सीजन शुरू हो चुका है, जिसमें बॉलीवुड गानों की धूम सुनाई दे रही है. वहीं 2026 में भी एक ऐसे ही गाने की चर्चा हो रही है, जिसे 138 मिलियन लोगों ने देखा है. जबकि 10 लाख रील्स इस गाने पर बनी है. खास बात यह है कि इस गाने को आवाज देने वाली बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर श्रेया घोषाल हैं. इससे आप समझ गए होंगे कि हम 27 नवंबर को रिलीज हो चुकी आयुष्मान खुराना और शर्वरी वाघ की ये प्रेम मोल लिया के गाने झुमका पटोला की बात कर रहे हैं, जिसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है और वीडियो वायरल हो रहे हैं.
झुमका पटोला को मिला फैंस को प्यार
शर्वरी के गानों को विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है और वह संगीत के मामले में एक शानदार दौर से गुजर रही हैं. उनके हालिया गाने ‘झुमका पटोला' ने इस सफर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. गाने ने इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं यूट्यूब पर इसे 138 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. यह गाना इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग ऑडियो बन गया है, जहां दर्शक इसके साथ डांस वीडियो, रीक्रिएशन्स और अपने अंदाज में अलग-अलग प्रस्तुतियां दे रहे हैं.
शर्वरी वाघ ने जताया आभार
शर्वरी के लिए इस प्रतिक्रिया को खास बनाने वाली बात यह है कि लोग गाने को उसके मूल रूप से आगे ले जाकर अपने अंदाज में अपना बना रहे हैं. गाने को मिल रहे प्यार के बारे में बात करते हुए वह कहती हैं, “मैं अपने गानों को लेकर बेहद खुशकिस्मत रही हूं और यह देखना वाकई बेहद खास है कि ‘झुमका पटोला' को हर वर्ग के दर्शकों से इतना प्यार और सराहना मिल रही है. सबसे दिल छू लेने वाली बात यह है कि ऐसा लगता है कि इस गाने ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है. लोग इसे अपना रहे हैं, इस पर डांस कर रहे हैं, अपने वर्जन बना रहे हैं और इसे अपने अंदाज में पेश करने के अलग-अलग तरीके खोज रहे हैं. मुझे इन रीक्रिएशन्स को देखना बहुत पसंद है, क्योंकि हर रीक्रिएशन गाने में एक नई ऊर्जा और अलग अंदाज लेकर आता है.”
ये प्रेम मोल लिया के बारे में
‘ये प्रेम मोल लिया' में आयुष्मान खुराना और शर्वरी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है. राजश्री प्रोडक्शन्स और महावीर जैन फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 27 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
ये भी पढ़ें- 25 हफ्ते सिनेमाघरों में चली उदित नारायण की नेपाली फिल्म, 41 साल बाद भी सुपरहिट हैं इसके 6 गाने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं