Cheetah Aur Magarmach Ka Video: जंगल का एक नियम है, यहां ताकतवर जानवर अपने से कमजोर जानवरों को अपना निवाला बना लेते हैं. जंगल में शक्ति का क्या महत्व है ये तो हर छोटा-बड़ा जानवर जानता है. सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जो कभी दिल को छू जाते हैं, तो कभी कुछ वीडियो को देखकर कलेजा कांप उठता है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर लोगों को चौंका रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक मगरमच्छ को चीते का शिकार करते देखा जा सकता है. देखा जा सकता है कि, कैसे पल भर में पानी का शैतान कहे जाने वाला मगरमच्छ खूंखार शिकार समझे जाने वाले चीते को पलभर में पानी के अंदर गायब कर देता है. हालांकि, इसकी पुष्टी नहीं हुई है कि यह क्लिप कब और कहां का है.
यहां देखें वीडियो
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यूं तो चीता को जंगल का सबसे तेज दौड़ने वाला शिकारी माना जाता है, लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों चीता से जुड़ा जो वीडियो सामने आ रहा है, उसे देखकर यकीनन आप भी शॉक्ड रह जाएंगे. वीडियो में देखा जा सकता है कि, जैसे ही जंगल में एक चीता पानी पीने के लिए तालाब किनारे जाता है, तभी जैसे ही वो गर्दन पानी के करीब लाता है, पलक झपकते ही पानी के अंदर से मौत बनकर मगरमच्छ निकलता है और उसे अपने साथ पानी की गहराई में ले जाता है.
दिल दहला देगा वीडियो (Cheetah Vs Crocodile Video)
इंस्टाग्राम पर इस खौफनाक वीडियो को @animalsbnd नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2 लाख से अधिक लाइक्स और 82 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, चीते को पलभर में चित्त कर दिया. दूसरे यूजर ने लिखा, काश...जेगुआर होता तो वह मगरमच्छ को सबक सीखा देता.
ये भी पढ़ें:- इस गांव में हर घर के बाहर खड़ा है प्राइवेट जेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं