Chaiwala Mimicry Video: भारत में चाय के दीवानों की कोई कमी नहीं है और जब सर्दी का मौसम हो तो इसका नशा लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगता है. अक्सर लोगों को सड़क किनारे मिलने वाली चाय की चुस्की का स्वाद लेते देखा जा सकता है, लेकिन अगर चाय के साथ ही कोई गाना सुनने को मिल जाए, तो ये वक्त और भी ज्यादा स्पेशल बन जाता है. हाल ही में एक ऐसे ही चायवाले का वीडियो इंटरनेट पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जो गरमा गर्म चाय के साथ-साथ रोमांटिक गाना सुनाकर लोगों का दिल जीत लेता है. यही नहीं यह चायवाला एक से बढ़कर एक फिल्मी डायलॉग और कई एक्टर्स की मिमिकरी के जरिये अपने कस्टमर को एंटरटेन भी करता है.
यहां देखें वीडियो
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आपने अब तक एमबीए से लेकर दिलजले चायवाला के बारे में तो सुना ही होगा, लेकिन आज हम जिस चायवाले का वीडियो आपको दिखाने जा रहे हैं, वो गाना गाने के अलावा चाय बनाते-बनाते कई एक्टर्स की मिमिकरी कर लोगों का ध्यान अपने ऊपर से हटने ही नहीं देता. वीडियो में एक शख्स चाय बनाता नजर आ रहा है, जो अपने ग्राहकों को अपने गजब के टैलेंट के जरिये एंटरटेन भी करता रहता है. वीडियो में यह चायवाला सुपरस्टार अमिताभ बच्चन से लेकर अमरीश पुरी तक की आवाज निकालता दिखाई दे रहा है. इसके साथ ही बीच-बीच चायवाला सलमान खान से लेकर ऋतिक रोशन की नकल उतारता नजर आता है. इतना ही वीडियो के आखिर में आप चायवाले के मुंह से एक शानदार गाना भी सुनेंगे.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @abhinavjeswani नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है, जो कि एक फूड ब्लॉगर हैं. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'भारत में सबसे प्रतिभाशाली चाय वाला.' इस वीडियो को अब तक 13 हजार के करीब व्यूज मिल चुके हैं, जबकि नौ सौ से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किया है. वीडियो देख चुके यूजर्स इस टैलेंटेड चायवाले की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं