विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2021

बिल्ली ने चम्मच से दूध पीते हुए निकाली ऐसी अजीबोगरीब आवाज़ें, छूट गई लोगों की हंसी, बोले-'आराम से पी, सब तेरा है', VIDEO

सोशल मीडिया पर बिल्ली का एक नया वीडियो (Cat Viral Video) सामने आया है, जिसे देखने के बाद आप Awww... कहने से खुद को रोक नहीं पाएंगे.

बिल्ली ने चम्मच से दूध पीते हुए निकाली ऐसी अजीबोगरीब आवाज़ें, छूट गई लोगों की हंसी, बोले-'आराम से पी, सब तेरा है', VIDEO
बिल्ली ने चम्मच से दूध पीते हुए निकाली ऐसी आवाज़ें.
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया (Social Media) पर बिल्लियों के कई फनी और मजे़दार वीडियो वायरल (Viral Video) रहते हैं. बिल्लियों की क्यूटनेस और उनका हर अंदाज लोगों को खूब भाता है. सोशल मीडिया पर बिल्ली का एक नया वीडियो (Cat Viral Video) सामने आया है, जिसे देखने के बाद आप Awww... कहने से खुद को रोक नहीं पाएंगे. वायरल वीडियो में बिल्ली चम्मच से दूध पीती हुई नज़र आ रही है. 

इस क्यूट वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बहुत की प्यारी बिल्ली चम्मच से दूध पी रही है. लेकिन इस वीडियो में जो चीज़ लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है वो यह है कि बिल्ली दूध पीते हुए यम...यम...की तेजी से आवाजे़ं निकाल रही है, जिसे देखकर लोगों को खूब मज़ा आ रहा है. 

यहां देखें Video

इस वीडियो को इंस्टाग्राम catloversmarathi  नाम के अकाउंट पर रील पर शेयर किया गया है. इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज़ और लाइक आ चुके हैं. 

बिल्ली की क्यूटनेस लोगों को यह वीडियो बार-बार देखने पर मजबूर कर रही है. एक यूजर ने कमेंट किया, "मैं भी अपनी बिल्ली को दूध पिला रहा था, तब वो भी ऐसे ही बोल रही थी."

वहीं, एक अन्य यूजर ने मज़ाकिया अंदाज़ में लिखा, "आराम से पी, सब तेरा ही है."
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cat Drinking Milk, Viral Video, Cat Viral Video, Cat Funny Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com