विज्ञापन

कार सेल्समैन बन गया बेल्जियम का राजकुमार, रॉयल फैमिली से 99.5 परसेंट मैच हुआ DNA

26 साल की अनसर्टेनिटी के बाद, क्लेमेंट वैनडेनकेर्कहोव को अब कानूनी रूप से शाही माता-पिता की पहचान मिल गई है और बेल्जियम के शाही परिवार में एक जगह भी, भले ही उनका राजा बनना तय न हो.

कार सेल्समैन बन गया बेल्जियम का राजकुमार, रॉयल फैमिली से 99.5 परसेंट मैच हुआ DNA
बेल्जियम का कार सेल्समैन बना राजकुमार, प्रिंस लॉरेंट ने की पुष्टि.
Instagram@clement_vandenkerckhove

Trending: बेल्जियम की रॉयल फैमिली को एक नया प्रिंस मिल गया है. किंग फिलिप के छोटे भाई प्रिंस लॉरेंट ने 26 साल के क्लेमेंट वैनडेनकेर्खोव को कानूनी तौर पर अपना बेटा मान लिया है. क्लेमेंट कभी कार सेल्समैन हुआ करते थे. उनकी मां मशहूर बेल्जियन सिंगर वेंडी वैन वांटेन हैं. बीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कानूनी प्रक्रिया करीब 6 महीने पहले चुपचाप एक प्राइवेट प्रोग्राम में पूरी हुई थी, लेकिन दुनिया को इसकी जानकारी अब मिली है. इस ऐतिहासिक फैसले के बाद क्लेमेंट आधिकारिक रूप से प्रिंस लॉरेंट के वारिस बन गए हैं.

99.5 परसेंट मैच हुई DNA रिपोर्ट

द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिंस लॉरेंट ने पिछले साल सितंबर 2025 में ही सार्वजनिक तौर पर क्लेमेंट को अपना बेटा मान लिया था, जिससे सालों से चल रही वैनडेनकेर्खोव के माता-पिता की अटकलों पर हमेशा के लिए विराम लग गया. एक डीएनए टेस्ट में दोनों के बीच 99.5 प्रतिशत का मैच पाया गया था. 

दो दशक से ज्यादा समय तक तक छिपा राज

क्लेमेंट का जन्म अगस्त 2000 में हुआ था, जो लॉरेंट की 2003 में क्लेयर कूम्ब्स से हुई शादी से काफी पहले का समय है. क्लेमेंट की मां और लॉरेंट 90 के दशक में रिलेशनशिप में थे. यह पारिवारिक राज तब दुनिया के सामने खुला जब क्लेमेंट 2025 में एक टीवी डॉक्यूमेंट्री में नजर आए और उन्होंने अपने परिवार के इतिहास के बारे में बात की. अब पिता-पुत्र के बीच रिश्ते बेहतर हो रहे हैं और दोनों अक्सर कारों के अपने साझा शौक को लेकर मिलते-जुलते हैं.

From Car Salesman To Prince: 26-Year-Old Joins Belgiums Royal Family

कार सेल्समैन से प्रिंस तक: बेल्जियम के शाही परिवार में शामिल हुआ 26 साल का युवक
Photo Credit: Instagram@clement_vandenkerckhove

क्या क्लेमेंट बनेंगे बेल्जियम के राजा?

इस सवाल का सीधा जवाब है- नहीं. द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट बताती है कि नया राजकुमार बनने के बावजूद क्लेमेंट बेल्जियम की गद्दी के उत्तराधिकारी नहीं होंगे. उन्हें कोई रॉयल अलाउंस नहीं मिलेगा और न ही उनसे कोई आधिकारिक शाही जिम्मेदारी निभाने की उम्मीद की जाएगी.

संपत्ति में मिलेगा बराबर का हक

इस कानूनी मान्यता का सबसे बड़ा फायदा यह है कि क्लेमेंट अब प्रिंस लॉरेंट की निजी संपत्ति में आधिकारिक रूप से हिस्सेदार बन गए हैं. उनके साथ लॉरेंट के तीन अन्य बच्चे (राजकुमारी लुईस और जुड़वां बेटे प्रिंस निकोलस व प्रिंस एमरिक) भी इस संपत्ति के वारिस होंगे. क्लेमेंट ने अभी यह तय नहीं किया है कि वह शाही परिवार का सरनेम सक्से-कोबर्ग अपनाएंगे या नहीं. फिलहाल वह अपनी मां के सरनेम के साथ ही खुश हैं.

ये भी पढ़ें:- भारत में Starlink की एंट्री की तैयारी तेज, एलन मस्क बोले- गांवों को मिलेगा तेज इंटरनेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Belgium Royal Family, Prince Laurent, Clement Vandenkerckhove, Wendy Van Wanten, Belgian Prince
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com