विज्ञापन

शहनाई के बीच पसरा सन्नाटा...बेकाबू कार ने कैमरामैन को हवा में उछाला, दिल दहला देगा VIDEO

सोचिए, एक तरफ ढोल-नगाड़े बज रहे हैं, बेटी की विदाई की तैयारी है और अचानक मौत सामने आकर खड़ी हो जाए. सिरसा में एक बेकाबू कार ने ऐसी तबाही मचाई कि शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई. पहले कैमरामैन को हवा में उछाला और फिर भीड़ को रौंदते हुए निकल गई.

शहनाई के बीच पसरा सन्नाटा...बेकाबू कार ने कैमरामैन को हवा में उछाला, दिल दहला देगा VIDEO
कैमरामैन को उड़ाया, भीड़ को रौंदा...शादी में कार ड्राइवर की लापरवाही ने छीनी खुशियां
@Deadlykalesh

Sirsa Car Accident: सिरसा (हरियाणा) में एक ऐसी अनहोनी घटी, जिसे देख कलेजा कांप जाए. यहां एक घर में बेटी की डोली उठने वाली थी. परिवार और रिश्तेदार मिलकर 'विदाई' की रस्मों में मगन थे. सब कुछ कायदे से चल रहा था, हंसी-मजाक का दौर था, लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था. सड़क के किनारे खड़ी भीड़ और विदाई की रस्मों को रिकॉर्ड कर रहे कैमरामैन को अंदाजा भी नहीं था कि, अगले ही पल क्या होने वाला है.

रफ्तार का कहर और बिखर गई खुशियां (Wedding Farewell Crash)

अचानक एक सफेद रंग की तेज रफ्तार हैचबैक कार मानों 'मौत का पैगाम' लेकर आई. ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और कार सबसे पहले सीधे कैमरामैन से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बेचारा कैमरामैन फुटबॉल की तरह हवा में कई फीट ऊपर उछला. इसके बाद भी कार नहीं रुकी और सीधे वहां मौजूद मेहमानों और घर वालों के झुंड में जा घुसी, जो लोग कुछ सेकंड पहले हंस रहे थे, वे पलक झपकते ही जमीन पर लहूलुहान पड़े थे.

खुशियों वाले घर में मच गया कोहराम (Haryana wedding news)

मंजर इतना खौफनाक था कि हर तरफ बस चीखें सुनाई दे रही थीं. विदाई की रुलाई अब दहशत की चीख में बदल चुकी थी. वहां मौजूद लोगों ने बताया कि कार की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि, किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला. कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. ये खबर बताती है कि सड़क किनारे होने वाले आयोजनों में सुरक्षा और सावधानी कितनी जरूरी है, क्योंकि एक ड्राइवर की छोटी सी लापरवाही किसी का पूरा परिवार उजाड़ सकती है.

ये भी पढ़ें:-71 लाख का शगुन पड़ा भारी! ट्रोलर्स ने घेरा...तो यूट्यूबर पत्नी संग आए सामने, दिया ये जवाब

सिरसा की यह घटना रोंगटे खड़े कर देने वाली है. शादी-ब्याह के माहौल में ऐसी लापरवाही जानलेवा साबित होती है, फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com