- हिमंत बिस्वा सरमा ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का दावा करते हुए 200 से अधिक सीटें जीतने का भरोसा जताया.
- उन्होंने BJP उम्मीदवारों पर हमले करने वालों को सबक सिखाने की बात कही.
- हिमंत सरमा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में BJP सरकार बनने के बाद, हम उन लोगों को सबक सिखाएंगे जिन्होंने BJP उम्मीदवारों पर हमला किया. BJP असम में 100 सीटें और पश्चिम बंगाल में 200 सीटें जीतेगी. उन्होंने आगे कहा कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 'भारत रत्न' दिया जाना चाहिए, क्योंकि देश SIR को लागू करने में उनके योगदान को कभी नहीं भूलेगा. SIR को असम में भी लागू किया जाना चाहिए.
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच सीएम ममता बनर्जी के चुनाव जीतने के दावे पर जोरदार पलटवार किया. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का चेहरा देखा है, वे इंशाल्लाह-इंशाल्लाह, खुदा हाफिज-खुदा हाफिज कह रही हैं, यह चुनाव हारने से पहले का उनका स्वर है. हिमंता बिस्वा सरमा ने भाजपा की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि भाजपा 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी और 4 मई को राज्य में भाजपा की सरकार बन जाएगी.
#WATCH | Kamarhati, West Bengal | Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma says, "...After th BJP government is formed in West Bengal, we will teach a lesson to those who attacked the candidates of the BJP...BJP will win 100 seats in Assam and 200 in West Bengal..."
— ANI (@ANI) April 23, 2026
He further… pic.twitter.com/G3oaKPAsB7
इससे पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आजादी के बाद से पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक का सर्वाधिक मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया. निर्वाचन आयोग पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के प्रत्येक मतदाता को सलाम करता है.
पूर्व कानून मंत्री कपिल सिबल ने गुरुवार को चुनाव आयोग पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोगों को मतदान के अधिकार से वंचित किया जा रहा है. उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना चाहिए.
बता दें कि पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटों में से पहले चरण की 152 सीटों पर और तमिलनाडु की सभी 234 सीटों के लिए इतनी वोटिंग हुई कि पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए. रात 10 बजे तक बंगाल में 92.66 फीसदी और तमिलनाडु में 85.14 पर्सेंट वोटिंग दर्ज हो चुकी थी.
Election Commission :
— Kapil Sibal (@KapilSibal) April 23, 2026
(West Bengal Election)
Experiment in disenfranchisement
The CEC must be awarded with a Padam Bhushan !
My question :
Why have an election ?
ये भी पढ़ें : वोटर कम, वोटिंग ज्यादा... क्या SIR ने बदल दिया बंगाल-तमिलनाडु में चुनावी गणित?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं