विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2019

बच्चे को लेकर सड़क पार कर रहा था कपल, तेज स्पीड में मौत बनकर आई कार और फिर...

एरीजोना के फोनिक्स से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है.

Also Read in
बच्चे को लेकर सड़क पार कर रहा था कपल, तेज स्पीड में मौत बनकर आई कार और फिर...
फोनिक्स में कार क्रैश
नई दिल्ली:

एरीजोना के फोनिक्स से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बेहद व्यस्त सड़क पर एक कपल अपने बच्चे को लेकर सड़क पार कर रहा था. उस दौरान सड़क पर रेड सिग्नल था लेकिन तभी एक तेज स्पीड जीप तेजी से उस बच्चे की ओर बढ़ी. इससे पहले कि जीप उस बच्चे से टकरा पाती, एक और कार तेज स्पीड में आई और उसने जीप को टक्कर मार दी. ऐसा करने से बच्चे की जान बच गई और उस कपल को बीच सड़क से निकलने का समय मिल गया. फोनिक्स पुलिस डिपार्टमेंट ने बुधवार को इस घटना का वीडियो शेयर किया है जोकि रोंगटे खड़े करने वाला है. यह वीडियो 13 सेकंड का है. जो शख्स जीप चला रहा था उसकी पहचान एरनेस्टो ओटानेज ओवेसो के रूप में हुई है और वह नशे में था.  

पुलिस के मुताबिक 28 साल के जीप के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने 27 साल के उस कार ड्राइवर को धन्यवाद दिया है जिसने जीप को टक्कर मारकर बच्चे की जान बचाई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है और लोग 27 साल के उस ड्राइवर को दुआएं दे रहे हैं जिसकी वजह से बच्चे की जान बची.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Phoenix, Phoenix Police Department, Car Crash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com