विज्ञापन

गजब की जालसाजी! भालू बनकर किया करोड़ों का इंश्योरेंस फ्रॉड, अब चक्की पीस रहे हैं आरोपी

आपने फिल्मों में चोर-पुलिस का खेल तो बहुत देखा होगा, लेकिन कैलिफोर्निया के इन 'दिमागधारी' उस्तादों ने तो हद ही कर दी. करोड़ों की लग्जरी गाड़ियों से इंश्योरेंस का पैसा ऐंठने के लिए एक शख्स भालू का सूट पहनकर अपनी ही कारों को फाड़ने निकल पड़ा. सोचा था कंपनी को 'मामू' बना देंगे, पर कानून के हत्थे ऐसे चढ़े कि, अब जेल की रोटी तोड़नी पड़ रही है.

गजब की जालसाजी! भालू बनकर किया करोड़ों का इंश्योरेंस फ्रॉड, अब चक्की पीस रहे हैं आरोपी
भालू बनकर चूना लगाने चले थे, अब जेल की सलाखों के पीछे काट रहे हैं रातें!
Pexels

Operation Bear Claw: जब इंसान के दिमाग पर लालच का पर्दा पड़ता है, तो वो अक्सर ऐसी हिमाकत कर बैठता है, जो सुनने में किसी कॉमेडी सर्कस का हिस्सा लगती है. कैलिफोर्निया के लेक एरोहेड इलाके में चार दोस्तों ने मिलकर एक ऐसा ताना-बाना बुना, जिसे पुलिस ने 'ऑपरेशन बेयर क्लॉ' का नाम दिया. इन लोगों ने अपनी रोल्स-रॉयस घोस्ट और मर्सिडीज जैसी करोड़ों की कारों को खुद ही नुकसान पहुंचाया, लेकिन ट्विस्ट ये है कि नुकसान किसी हथौड़े या पत्थर से नहीं, बल्कि एक नकली भालू से करवाया गया. जी हां, एक आरोपी ने भालू का कॉस्ट्यूम पहना और गाड़ियों की महंगी सीटों को मांस काटने वाले चाकुओं से चीर दिया, ताकि लगे कि किसी जंगली जानवर ने हमला किया है.

ये भी पढ़ें:-परलोक में मर्सिडीज की सवारी! बाप की मय्यत पर बेटों ने जमीन में गाड़ दी डेढ़ करोड़ की लग्जरी कार

भालू का खेल और 1.2 करोड़ का क्लेम (The Bear Costume Scheme Fraud)

आरोपियों ने बड़े ही शातिराना अंदाज में इंश्योरेंस कंपनी को फुटेज भेजी और दावा किया कि, भालू ने उनकी गाड़ियों का कचरा कर दिया है. उन्होंने करीब 1.42 लाख डॉलर (यानी करीब 1.2 करोड़ रुपये) का क्लेम ठोक दिया. पहली नजर में तो कंपनी भी चकरा गई, लेकिन जब वीडियो की बारीकी से जांच हुई, तो 'भालू' की चाल-ढाल कुछ इंसानी सी लगी. एक्सपर्ट्स ने जब वीडियो को खंगाला, तो पता चला कि वो कोई खूंखार जानवर नहीं, बल्कि भालू की खाल में छिपा हुआ एक 'सफेदपोश जालसाज' था. पुलिस ने जब आरोपियों के घर दबिश दी, तो वहां से वो बदनाम भालू वाला सूट और चाकू भी बरामद हो गए.

कोर्ट का हंटर और 180 दिन की जेल (fake bear attack insurance claim)

अप्रैल 2026 में इस अजीबोगरीब ड्रामे का क्लाइमेक्स बड़ा ही दर्दनाक रहा. कोर्ट ने अल्फिया, रूबेन और वाहे नाम के तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए 180 दिनों की जेल की सजा सुना दी. इतना ही नहीं, इन्हें अगले दो साल तक पुलिस की निगरानी (प्रोबेशन) में रहना होगा और भारी-भरकम जुर्माना भी भरना पड़ेगा. इनमें से दो को तो 50,000 डॉलर से ज्यादा की रकम वापस लौटानी होगी. चौथे पार्टनर-इन-क्राइम पर अभी भी केस चल रहा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

ये भी पढ़ें:-9 लाख की नौकरी को 'टा-टा' बोलकर दिल्ली की लड़की बनी फुल-टाइम क्रिएटर, 1 ही महीने में छाप दिए 1.5 लाख!

इस मामले ने साबित कर दिया कि आप चाहे कितने भी बड़े 'फनकार' क्यों न बन जाएं, कानून की नजर से बचना नामुमकिन है. ये मामला उन लोगों के लिए एक बड़ी नसीहत है जो शॉर्टकट से अमीर बनने के ख्वाब देखते हैं. इंश्योरेंस फ्रॉड की ये फिल्मी कहानी अब सलाखों के पीछे खत्म हुई है. कैलिफोर्निया पुलिस की मुस्तैदी ने दिखा दिया कि, 'भालू' चाहे कितना भी शातिर हो, शिकारी (कानून) हमेशा एक कदम आगे रहता है.

ये भी पढ़ें:-दिल मिले न मिले, नौकरी मिलनी चाहिए...डेटिंग ऐप पर 'बाबू' नहीं जॉब की तलाश! ट्रेंड हुआ वायरल

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com