दुनिया भर में शादी के पहले और बाद में तरह-तरह के रस्मो-रिवाजों का पालन करना होता है. शादी के दौरान भी स्थानीय स्तर पर कई अजब-गजब हरकतें सामने आती रहती हैं. मौजूदा इंटरनेट के दौर में ऐसी कुछ अनोखी घटनाएं तुरंत वायरल भी हो जाती हैं. ऐसा ही एक वीडियो रील इन दिनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें शादी के दौरान दुल्हन बड़े-बड़े नोटों से इतनी लदी हैं कि उनके चेहरे के अलावा हर जगह सिर्फ नोट ही टंगा दिख रहा है.
एक बार मेरी शादी हो जाए बाद में कमाना बंद...
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कॉमेडी क्लब नाम के अकाउंट से पोस्ट वीडियो रील को जमकर देखा जा रहा है. 'एक बार मेरी शादी हो जाए बाद में कमाना बंद. ऐसा उसका पति सोच रहा होगा' डिस्क्रिप्शन वाले इस चंद सेकेंड के वीडियो में हर तरफ नोटों से ढकी एक दुल्हन दिखाई दे रही हैं. दुल्हन के पास ही पंडित जैसा दिखने वाला एक शख्स भी खड़ा है. वहीं, कुछ बच्चियां दुल्हन के पास आती हैं और उसके कंधे के पास कुछ नोट खोंसकर चली जाती हैं.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यहां देखें वायरल वीडियो
अगर तुम मिल जाओ कमाना छोड़ देंगे हम...
इंस्टाग्राम पर इस वायरल रील को अब तक दो लाख 68 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है और एक लाख 33 हजार से अधिक लोगों ने आगे शेयर किया है. वहीं, 5 सौ से भी ज्यादा यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट कर फनी कमेंट किए हैं. ज्यादातर यूजर्स ने इस रस्म पर हैरत जताई है. एक यूजर ने हिंदी फिल्म का मशहूर गाने की पंक्तियां 'अगर तुम मिल जाओ कमाना छोड़ देंगे हम...' ही लिख दी.
लोगों ने ली मौज
दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'ऐसी दुल्हन जैसे ही घर आएगी सबका कर्ज उतर जाएगा.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'ये दुल्हन नहीं, बल्कि एसबीआई की पूरी अम्मा लग रही है.' चौथे यूजर ने कमेंट किया, 'दुल्हन के साथ ऐसा मजाक अच्छा नहीं लगता. दुल्हन को दुकान बना दिया है.' पांचवें यूजर ने लिखा, 'चलो पति को कमाना नहीं पड़ेगा अब.'
ये भी देखें:-जंगल में नाच रहे मोर पर नागिन ने मारा झपट्टा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं