विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2018

लड़की ने किया मैसेज- लेट आउंगी ऑफिस, बॉस ने दिया ऐसा रिप्लाई

Imgur यूजर केन मॉलिर (महिला के बॉस) ने इम्पलॉई और उनके बीच बातचीत का एक स्नैपशॉट अपलोड किया है. जो कुछ ही पल में वायरल हो गया है.

लड़की ने किया मैसेज- लेट आउंगी ऑफिस, बॉस ने दिया ऐसा रिप्लाई
महिला ने किया लेट आने का मैसेज तो बॉस ने दिया ये रिप्लाई.
  • महिला ने किया लेट आने का मैसेज तो बॉस ने दिया ये रिप्लाई.
  • डॉगी की वजह से ऑफिस में लेट आना चाहती थीं महिला.
  • ये पोस्ट 5 अप्रैल को शेयर किया गया था.
नई दिल्ली: प्रोफेश्नल लाइफ में छोटी से छोटी चीजों का ध्यान दिया जाता है. बॉस की निगाहें आप पर रहती हैं कि आपक टाइम पर ऑफिस आ रहे हैं या नहीं. काम ठीक से हो रहा है या नहीं. काम के दौरान फोन पर कितना बिजी हैं. जरा सी गलती डांट पड़ने के लिए काफी है. कई कर्मचारी ऑफिस से छुट्टी लेने के लिए या फिर लेट होने पर बहाने मारते हैं. लेकिन एक महिला ने कुछ ऐसा कह दिया कि बॉस का दिल पिघल गया और उसे आराम से ऑफिस आने को कह दिया. सोशल मीडिया पर बॉस और महिला की चैट वायरल हो रही है. 

फोटो क्लिक करा रहे थे दूल्हा-दुल्हन, जिसके बाद हुआ कुछ ऐसा जिसे देख निकल पड़ेगी हंसी

Imgur यूजर केन मॉलिर (महिला के बॉस) ने इम्पलॉई और उनके बीच बातचीत का एक स्नैपशॉट अपलोड किया है. जो कुछ ही पल में वायरल हो गया है. उनकी इम्पलॉई जेन ने उन्हें मैसेज किया कि वो आज ऑफिस आने में लेट हो जाएंगी. जिसके बाद जब उन्होंने पूछा कि सब ठीक है. तो जेन ने कहा- ''हां, मेरा डॉगी सो रहा है और काफी क्यूट लग रहा है. मैं उसके साथ कुछ वक्त बिताना चाहती हूं.'' जिसके बाद उन्होंने अपने डॉगी की तस्वीर भी भेजी. जिसके बाद बॉस का दिल पिघल गया और उन्हें लेट आने की इजाजत दे दी. 

बहू ने ससुर को रस्सियों से बांधा, तस्वीर हुई वायरल, जानें क्या है पीछे की सच्चाई
 
Just trying to be a good boss.

केन मॉलिर ने बताया कि पिछले 8 साल के करियर में जेन दूसरी बार लेट हुई हैं. पहली बार तब हुई थीं जब उनके बच्चे का पहला दांत निकला था. ये पोस्ट 5 अप्रैल को शेयर किया गया था. जिसे 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिले और 6 हजार से ज्यादा प्वाइंट्स मिले.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Boss, Working Women, Woman Running Late To Work
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com