Cricket Lover Blinkit Boy: सोशल मीडिया पर रोजाना नए-नए वीडियो वायरल होते ही रहते हैं. कुछ वीडियोज लोगों का मनोरंजन करते हैं तो कुछ लोगों का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में Blinkit के डिलीवरी बॉय का ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, काम पर जाने से पहले क्रिकेट के लिए उसका प्यार एक CCTV कैमरे में कैद हो गया. इस छोटे से क्लिप में देखा जा सकता है कि डिलीवरी बॉय घर के बाहर रखे क्रिकेट बैट को देखकर कुछ पल के लिए रुक जाता है. इसके बाद उसका जो भावुक रिएक्शन सामने आता है, वह लोगों के दिल को छू जाता है और सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: PM मोदी और मेलोनी की बॉन्डिंग के वो 5 मोमेंट्स, सोशल मीडिया पर हुए सुपरहिट, तीसरा वाला तो गजब वायरल हुआ
क्रिकेट के लिए डिलिवरी बॉय का प्यार
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक डिलिवरी बॉय ग्राहक के घर आता है, पार्सल देता है और अपना काम पूरा कर वहां से जाने लगता है. इसके बाद डिलीवरी बॉय तुरंत जाने के बजाय कुछ पल के लिए वहीं रुक जाता है और वहां रखा क्रिकेट बैट उठाता है. फिर जैसे ही उसके हाथ में बल्ला आता है, वह खुश हो जाता है. वीडियो में वह शख्स बैट उठाकर कुछ शॉट्स खेलता है और लॉबी में शैडो बैटिंग करता है. इसके बाद जो पल आता है, वही इस वीडियो को खास बना देता है. बैट को वापस रखने से पहले वह उसे प्यार से चूमता है. यह छोटा-सा रिएक्शन बिना कुछ कहे बहुत कुछ कह देता है. इसमें उसके क्रिकेट के प्रति प्यार, लगाव और शायद वह अधूरा सपना झलकता है, जिसे जिंदगी की भागदौड़ में कहीं पीछे छोड़ दिया गया.
आप भी देखिए ये वीडियो
'सपनों से ऊपर जिम्मेदारियां'
इस दिल छू जाने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर @talentpost_india नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. इस वीडियो पर अभी तक 12 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 1 मिलियन से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. इसके कमेंट सेक्शन में यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'सपनों से ऊपर जिम्मेदारियां', दूसरे यूजर ने लिखा 'The Game of cricket VS the game of life', एक अन्य यूजर ने लिखा 'शौक मर जाते है मजबूरियों के बोझ तले'.
यह भी पढ़ें: ग्रेजुएशन पर 14 फुट लंबे मगरमच्छ के साथ लड़की ने कराया PHOTOSHOOT, जबड़े पर किया KISS
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं