विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2021

बच्चे के हाथ पर बैठकर खाना खा रही थी चिड़िया, लोग बोले- परिंदे को भी पता है किस पर करें भरोसा - देखें Video

एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा सा बच्चा एक चिड़िया को अपने हाथ पर बैठाकर खाना खिला रहा है. जिसे देखकर हर कोई यही कह रहा है कि परिंदे भी जानते हैं कि बच्चों पर भरोसा करना चाहिए.

बच्चे के हाथ पर बैठकर खाना खा रही थी चिड़िया, लोग बोले- परिंदे को भी पता है किस पर करें भरोसा - देखें Video
बच्चे के हाथ पर बैठकर खाना खा रही थी चिड़िया

सोशल मीडिया पर ऐसे बहुत से वीडियो और तस्वीरें अक्सर वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखने के बाद हमें जीवन के बारे में बहुत सी बातें या जीवन से जुड़ी कोई सीख मिलती है. फिर चाहे वो वीडियो बच्चों से जुड़े हों या पशु-पक्षियों से. जीवन में क्या जरूरी है और किस पर हमें भरोसा करना चाहिए, ऐसी बहुत सी चीजें कई बार हमें सोशल मीडिया के जरिए भी पता चलती हैं. ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा सा बच्चा एक चिड़िया को अपने हाथ पर बैठाकर खाना खिला रहा है. जिसे देखकर हर कोई यही कह रहा है कि परिंदे भी जानते हैं कि बच्चों पर भरोसा करना चाहिए.

देखें Video:

वायरल हो रहा ये वीडियो आईएफएस अधिकारी सुसांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- मासूमियत मासूम होती है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चा दीवार पर बैठा है और उसने अपना हाथ फैला रखा है. बच्चे के हाथ में एक छोटा सा बर्तन है, जिसमें शायद उसने कुछ दाने या फिर पानी रखा हुआ है. वहीं, पास में दो चिड़िया उड़ रही हैं और वो दोनों उड़ते-उड़ते बच्चे के हाथ पर बैठकर खाने लगती हैं. देखकर साफ पता चल रहा है कि चिड़िया को बच्चे से बिल्कुल डर नहीं लग रहा है.

ये वीडियो देखकर पता चलता है कि परिंदे भी इस बात को अच्छी तरह से समझते हैं कि तिस पर भरोसा करना चाहिए और किसके ऊपर नहीं. क्योंकि बिना सोचे समझे भरोसा करने पर कई बार हमें धोखा मिलता है और हम किसी न किसी मुश्किल में पड़ जाते हैं. लोगों को बच्चे काये वीडियो काफी पसंद आ रहा है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. लोग वीडियो पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं. इस वीडियो को अबतक 22 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bird Eating Food Sitting On Child Hand, Bird Eating Food, Bird Cute Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com