विज्ञापन

ऑटो ड्राइवर का 'स्मार्ट' पेमेंट तरीका हुआ वायरल, घड़ी पर दिखाया QR कोड, यूजर्स बोले- यही है असली 'स्मार्टनेस'

बेंगलुरु के एक ऑटो ड्राइवर ने स्मार्टवॉच पर सेव QR कोड दिखाकर UPI पेमेंट लिया. इसका पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग पोस्ट पर कमेंट कर इसे 'Peak Bengaluru Moment' और डिजिटल इंडिया का युग बता रहे हैं.

ऑटो ड्राइवर का 'स्मार्ट' पेमेंट तरीका हुआ वायरल, घड़ी पर दिखाया QR कोड, यूजर्स बोले- यही है असली 'स्मार्टनेस'
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ QR कोड वाला पोस्ट
X..सोशल मीडिया

बेंगलुरु में एक ऑटो ड्राइवर का अनोखा तरीका सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है. दरअसल, ऑटो में सफर के बाद एक यात्री ने ऑटो का किराया देने के लिए QR कोड मांगा, तो ड्राइवर ने मोबाइल निकालने के बजाय अपना हाथ आगे कर दिया. उसकी स्मार्टवॉच की स्क्रीन पर ही UPI QR कोड सेव था.

यात्री ने शेयर किया अपना अनुभव

जानकारी के अनुसार, हेमंत (@nothemantsharma) नाम के एक एक्स यूजर ने अपनी आधिकारिक पोस्ट पर अपना पूरा अनुभव शेयर किया. उन्होंने बताया कि वह इंदिरानगर से कोरमंगला तक ऑटो से गए थे. सफर खत्म होने के बाद जब उन्होंने पैसे देने के लिए QR कोड मांगा तो ड्राइवर ने अपना हाथ बढ़ाकर स्मार्टवॉच पर मौजूद QR कोड दिखा दिया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

एक्स पर पोस्ट शेयर होते ही तेजी से वायरल हो गया और लाखों लोगों ने इसे देखा. एक यूजर ने लिखा,'Peak Bengaluru Moment'. तो कई लोगों ने इसे डिजिटल इंडिया और UPI करने का शानदार उदाहरण भी बताया. उनका कहना है कि अब टेक्नोलॉजी सिर्फ बड़े ऑफिसों या आईटी कंपनियों तक सीमित नहीं रही, बल्कि आम लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है.

यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

पोस्ट पर लोगों ने कई कमेंट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, "Auto drivers of Koramangala and Indiranagar earn as much as the IT people living there, imo, which is wild." वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "this is so cool I agree, I have a boat watch it gives me option too to save QRs and it's really very handy, first time seeing a auto guy using it though...it's a time saver." वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "Technology is in 'auto' advanced mode." एक यूजर ने लिखा, "India is not for beginners, especially Bangalore is not for."

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में रात में खड़ी की कार, सुबह बोनट पर नुकीली चीज से लिखा मिला No Parking, युवक ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में 1 छोटे बच्चे ने जवान को सैल्यूट किया और पैर छुए, CISF ने शेयर किया दिल को छू लेने वाला वीडियो

यह भी पढ़ें: Viral Video: 'नैना' की शरारतों पर फिदा हुआ इंटरनेट, 3.5 मिलियन लोगों ने देखा क्यूट हाथिनी का वायरल वीडियो

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru Auto Driver, Bengaluru Auto Driver Accepts Payment Via Smartwatch QR Code
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com