विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2018

ड्राइविंग सीट पर जा बैठा भूखा भालू, ड्राइवर ने देखा तो उड़ गए होश, देखें वीडियो

टेनेसी में छुट्टी मनाने कुछ लोग पहुंचे थे. लेकिन उनके तब होश उड़ गए जब एक भूखा भालू कार की ड्राइविंग सीट पर आ बैठा और कार का दरवाजा लॉक हो गया.

ड्राइविंग सीट पर जा बैठा भूखा भालू, ड्राइवर ने देखा तो उड़ गए होश, देखें वीडियो
कार की ड्राइविंग सीट पर अचानक आ बैठा भालू.
  • कार की ड्राइविंग सीट पर अचानक आ बैठा भालू.
  • ये डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
  • खाना ढूंढने के लिए भालू आ गया था कार के अंदर.
नई दिल्ली: जब आप छुट्टियां मनाने जाए और खुशियां अचानक बुरे सपने में बदल जाएं तो क्या होगा? टेनेसी में छुट्टी मनाने कुछ लोग पहुंचे थे. लेकिन उनके तब होश उड़ गए जब एक भूखा भालू कार की ड्राइविंग सीट पर आ बैठा और कार का दरवाजा लॉक हो गया. ये डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 11alive.com की खबर के मुताबिक, गैटलिंगबर्ग में जैसे ये ग्रुप पहुंचा तो कार को लॉक करना भूल गए. थोड़ी देर बाद कार को देखा तो होश उड़ गए. 

पानी के अंदर मिली दुनिया की सबसे लंबी सुरंग, 347 किलोमीटर है लंबाई

कार के अंदर बैठा भालू बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था. लेकिन कार का गेट बंद हो चुका था. वो बाहर आने की हर मुमकिन कोशिश कर रहा था. कार में बैठा छोटे भालू की मां बाहर ही खड़ी थी. जिसको देखकर वो लोग और डर गए. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स कार का गेट खोलने की कोशिश कर रहा है और उसे बाहर निकालने की कोशिश करता है.

VIDEO: नांव में बैठकर मछली पकड़ रहे थे तभी तेज दौड़ती हुई आई बोट और...

कुछ देर बाद भालू बाहर निकलने में सफल हुआ और लोगों के जान पर जान आई. उसी वक्त ग्रुप के कुछ लोगों ने पुलिस को कॉल कर मदद मांगी. भालू ने कार को अंदर से पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया था. लेकिन शुक्र है कोई भी घायल नहीं हुआ. फेसबुक पर ये वीडियो अपलोड किया गया है जो काफी वायरल हो रहा है. एक फेसबुक यूजर ने लिखा- ''ये वाकई खतरनाक था.''

देखें वीडियो-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bear, Bear In Car, North America, Wildlife
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com