विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2025

यूरोप में हुआ टूरिस्ट्स के साथ बड़ा Scam, गए थे बर्फ देखने...सफेद चादर बिछाकर बना दिया मामू

सोशल मीडिया पर यूरोप का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां टूरिस्ट्स प्लेस पर बर्फ के नाम पर सफेद चादर बिछा दी गई है और टूरिस्ट्स के साथ बड़ा स्कैम किया गया है.

यूरोप में हुआ टूरिस्ट्स के साथ बड़ा Scam, गए थे बर्फ देखने...सफेद चादर बिछाकर बना दिया मामू
यूरोप में पहाड़ पर बर्फ की जगह बिछा दी सफेद चादर, देख टूरिस्ट्स का चकराया सिर, बोले- मामू बना दिया

Barf Ke Pahad Ko Dhakne Se Naraz Hui Mahila Video: इन दिनों गर्मी काफी पड़ रही है, ऐसे में हर कोई उस जगह पर घूमना चाहता है, जहां चारों और बर्फ ही बर्फ हो और एक दम ठंडा माहौल हो. वहीं टूरिस्ट्स को अट्रैक्ट करने के लिए कई फेमस प्लेस के बारे में बढ़ा- चढ़ा कर बताया जाता है, लेकिन जब टूरिस्ट वहां पहुंचते हैं, तो उनके हाथ सिर्फ निराशा लगती है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें टूरिस्ट्स गए तो बर्फ देखने थे, लेकिन उन्हें बर्फ की जगह सफेद चादर देखने को मिली.

बर्फ की जगह मिली सफेद चादर (white sheet instead of snow)

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है, कि कैसे एक फेमस टूरिस्ट्स प्लेस पर वहां आए लोगों के साथ स्कैम किया गया. जहां उन्हें बर्फ की जगह सफेद चादर दिखाई गई है. वीडियो में एक लड़की बोलती हुई नजर आ रही है, अगर आपको देखकर लग रहा है कि यह बर्फ है, तो बता दें, यह बर्फ नहीं है, यहां सफेद रंग की शीट बिछाई गई है. ये लोग हमें मामू बना रहे हैं. इसी के साथ यहां लोग ठंड सोचकर जैकेट लेकर आए हैं, लेकिन यहां कोई ठंड नहीं है, बल्कि काफी गर्मी पड़ रही है.

मामू बना रहे हैं… (white sheet wala snow)

वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग नॉर्मल टी शर्ट में है. आपको बता दें, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो Aisha Khan नाम की एक यूजर ने शेयर किया है, उन्होंने कैप्शन में लिखा, यूरोप वालों ने मामू बना दिया, पहाड़ की चोटी पर गर्मी और कोई बर्फ नहीं.

यहां देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए रिएक्शन (Ice Mount Covered With White Sheet Viral Video)

वायरल हुए इस वीडियो को अब तक हजारों की संख्या में लोग चुके हैं और जिन- जिन लोगों ने इस वीडियो को देखा, उन्होंने अपने रिएक्शन भी दिए हैं. एक यूजर ने लिखा, अगर ऐसा सच में यूरोप में हुआ था तो यह टेंशन की बात है, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, टूरिस्ट को बेवकूफ बनाकर पैसा ऐंठने का तरीका है ये, वहीं एक और यूजर ने लिखा, यही कारण है कि हमारे देश के लोगों को केवल भारत में ही छुट्टियां मनानी चाहिए, यहां आपको असली बर्फ देखने को मिलेगी.

ये भी पढ़ें:- यहां उगाया जाता है दुनिया का सबसे बडा संतरा

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Scam With Tourists, Fake Snow Shown To Tourists In Europe, Fake Snow Tourist Scam, Viral Tourist Spot Video, White Sheet Instead Of Snow
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com