Dubai mein hamare paise doob gaye…ये शब्द कहे हैं मशहूर एक्ट्रेस और 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' की जज अर्चना पूरन सिंह ने, जब वो अपने परिवार संग दुबई में एक भयानक ऑनलाइन स्कैम का शिकार हो गईं. हाल ही में अर्चना ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें उन्होंने इस धोखाधड़ी की पूरी कहानी साझा की. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स का रिएक्शन देखते ही बन रहा है.
दुबई में हमारे पैसे डूब गए... (Archana Puran Singh Dubai scam)
बताया जा रहा है कि, वह अपने पति परमीत सेठी और बेटों आर्यमन व अयुष्मान के साथ दुबई में छुट्टियां मना रही थीं. उन्होंने iFly Dubai नाम की इंडोर स्काईडाइविंग एक्टिविटी के लिए ऑनलाइन टिकट बुक किए थे, लेकिन जब वे साइट पर पहुंचे, तो सामने कुछ और ही निकला. iFly के काउंटर पर मौजूद महिला ने कहा कि उनके नाम से कोई बुकिंग नहीं है. यह सुनते ही अर्चना हैरान रह गईं और बोलीं, हमने तीन स्लॉट बुक किए थे, लेकिन अब ये महिला कह रही है कि बुकिंग ही नहीं है. हम ठगे गए हैं. हमनें गलत वेबसाइट (indoor skydiving fake tickets) पर पैसे दिए हैं. टिकट सस्ते नहीं थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
अर्चना पूरन सिंह का व्लॉग हुआ वायरल (iFly Dubai booking fraud)
परमीत सेठी ने भी दुख व्यक्त करते हुए कहा, हजारों रुपये चले गए... अब हमें असली टिकट के लिए दोबारा पैसे देने पड़े. उन्होंने मजाक में कहा, कहीं ये भी स्कैम न हो जाए. बेटे आर्यमन ने बताया कि बुकिंग के दौरान साइट ने अचानक चार मिनट की जगह दो मिनट का पैकेज दिखा दिया. उन्हें लगा कि यह तकनीकी गड़बड़ी (Archana scammed video) है. अयुष्मान ने भी चौंकाने वाली बात बताई कि उन्हें 'रमज़ान डिस्काउंट' मिला, जबकि रमज़ान काफी पहले खत्म हो चुका था. इस व्लॉग में अर्चना ने यह नहीं बताया कि कुल कितना नुकसान हुआ, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि दुबई जैसे सख्त कानून वाले देश में ऐसी धोखाधड़ी की उम्मीद नहीं थी.
ये भी पढ़ें:- सांपों का गांव...जहां साथ-साथ रहते हैं इंसान और कोबरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं