Ramlalla Balroop: सोशल मीडिया पर रोजाना कई वीडियो वायरल होते हैं. ऐसा एक वीडियो अयोध्या के राम मंदिर से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रभु श्रीराम बाल रूप में दिखाई दे रहे हैं. अयोध्या में अपने आराध्य प्रभु श्रीराम को बाल रूप में देखना हर भक्त के लिए एक अद्भुत और भावुक क्षण बन गया है. रामलला की मनमोहक मुस्कान और उनकी दिव्य छवि श्रद्धालुओं के हृदय को छू रही है. मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां हर कोई इस पावन दर्शन को अपने जीवन का सौभाग्य मान रहा है. प्रभु के इस बाल स्वरूप में एक अलग ही आकर्षण और शांति का अनुभव होता है, जो मन को भक्ति और विश्वास से भर देता है. हर कोई इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहा है.
यह भी पढ़ें:- हाथ में त्रिशूल लिए मां शेरावाली बनी बच्ची, अपने ही शेर से डर गई, Video देख नहीं रोक पाएंगी हंसी
वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक बच्चा बिल्कुल रामलला की तरह श्रृंगार करके आया है. उसके साथ उसकी मां भी दिखाई दे रही है. भक्त बाल रूप में अपने आराध्य को देख बहुत भावुक हो रहे हैं और जमकर फोटो वीडियो ले रहे हैं. भक्त इस वीडियो खूब लाइक और शेयर भी कर रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा अयोध्या में अपने आराध्य को इस बाल रूप में देखना किसी सौभाग्य से कम नहीं है सचमुच प्रभु की महिमा और उनकी मुस्कान अनमोल है. जय श्री राम.
एक अन्य यूजर ने बताया कि अयोध्या में प्रभु को इस बाल रूप में देखना सच में परम सौभाग्य है. उनकी निष्कलंक मुस्कान और दिव्य छवि मन को शांति और आनंद से भर देती है. ऐसा लगता है जैसे स्वयं प्रभु अपने भक्तों को स्नेह और आशीर्वाद दे रहे हों.
अयोध्या में अपने आराध्य को इस बाल रूप में देखना किसी सौभाग्य से कम नहीं है सचमुच प्रभु की महिमा और उनकी मुस्कान अनमोल है. pic.twitter.com/AAYsuYMryb
— गुरुकुलम (@Gurukulam2024) March 28, 2026
सनातन धर्म में परमपूज्य श्री राम का जन्म अयोध्या में राजा दशरथ के घर हुआ था. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रभु श्री राम भगवान विष्णु के सातवें अवतार हैं और सृष्टि पर उनका अवतरण धर्म की स्थापना और साधु-संतों की रक्षा के लिए हुआ था. इसी काल में भगवान शिव के ग्यारहवें रुद्रावतार हनुमान जी भी अवतरित हुए थे. धार्मिक ग्रंथों में यह विदित है कि जब प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था तब भगवान शिव स्वयं प्रभु के दर्शन के लिए अलग-अलग वेष धारण अयोध्या में आए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं