विज्ञापन
This Article is From May 22, 2022

ऑटो चालक ने दिखाई ईमानदारी, 1.6 लाख रुपये का हार उसके मालिक को लौटाया

एक ऑटोरिक्शा चालक ने एक महिला यात्री को करीब 1.6 लाख रुपये का उसका सोने का हार लौटाकर वाहवाही बटोरी है. ऑटोरिक्शा चालक पंकज बहेरा को शुक्रवार को अपने वाहन की सफाई के दौरान यात्री सीट के नीचे लगभग 30 ग्राम वजनी हार मिला था.

ऑटो चालक ने दिखाई ईमानदारी, 1.6 लाख रुपये का हार उसके मालिक को लौटाया
ओडिशा के ऑटोरिक्शा चालक ने यात्री को लौटाया 1.6 लाख रुपये का सोने का हार

ओडिशा के गंजाम जिले में 35 वर्षीय ऑटोरिक्शा चालक ने एक महिला यात्री को करीब 1.6 लाख रुपये का उसका सोने का हार लौटाकर वाहवाही बटोरी है. महिला कुछ दिन पहले गलती से ऑटोरिक्शा में यह हार छोड़ गई थी. ऑटोरिक्शा चालक पंकज बहेरा को शुक्रवार को अपने वाहन की सफाई के दौरान यात्री सीट के नीचे लगभग 30 ग्राम वजनी हार मिला था.

ऑटोरिक्शा चालक ने शनिवार को पुलिस अधिकारियों और स्थानीय ऑटो चालक संघ के कुछ सदस्यों की मौजूदगी में इसे न्यू बस स्टैंड पुलिस चौकी पर महिला नर्मदा बहेरा को सौंप दिया. ऑटोरिक्शा ड्राइवर बुधवार को 30 वर्षीय महिला और उसके परिवार के सदस्यों को न्यू बस स्टैंड से गोपालपुर ले गया था. 

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि, 'बहेरा ने सोने का हार अपने पर्स में रखा था, लेकिन वह गलती से वाहन में गिर गया होगा, जिसका महिला को पता भी नहीं चला. घर पहुंचने के बाद उसे पता चला कि हार उसके पर्स में नहीं था और उसने तुरंत ऑटोरिक्शा चालक को फोन किया, जिसे वह पहले से जानती थी. उसने ऑटो में देखा, लेकिन उस दिन हार नहीं मिला.'

चालक ने कहा, 'अपने ऑटोरिक्शा की सफाई के दौरान हार मिलने के बाद, मैंने पुलिस और महिला के परिवार को सूचित किया.' पुलिस चौकी के प्रभारी नारायण स्वैन ने चालक की ईमानदारी की सराहना की. आभूषण वापस मिलने से महिला को भी राहत मिली. 

महिला ने कहा, 'पिछले कुछ दिन से मेरी रातों की नींद हराम हो गई थी. अब, मैं बहुत खुश हूं और ऑटोरिक्शा चालक की शुक्रगुजार हूं.'

देखें वीडियो- एयरपोर्ट पर नजर आईं पूजा हेगड़े

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Odisha News, Autorickshaw Driver Returned Gold Necklace, Gold Necklace, Gold
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com