Australia Vs New Zealand: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (AUS vs NZ) के बीच पहला वनडे खेला गया. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. शानदार शुरुआत के बाद भी वो सिर्फ 258 रन ही बना सका. न्यूजीलैंड ने मैच में अजीबोगरीब तरह से जश्न मनाया, जिसको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. दरहसल कोरोना वायरस (CoronaVirus) के कारण खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाने में कतरा रहे हैं. वो पैर से पैर छूकर जश्न मना रहे हैं. स्टीव स्मिथ (Steve Smith) का विकेट लेने के बाद भी मिशेल सेंटनर (Mitchell Santner) ने कुछ ऐसा किया. जिसको देखकर स्टीव स्मिथ (Steve Smith) भी हैरान रह गए.
AUS vs NZ: स्टीव स्मिथ ने अजीबोगरीब तरह से जड़ा छक्का, देखता रह गया गेंदबाज... देखें पूरा Video
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
मिशेल सेंटनर ने स्टीव स्मिथ को बोल्ड आउट किया. जिसके बाद वो जश्न मनाने लगे. खिलाड़ी जैसे ही पास आए तो उन्होंने पैर आगे बढ़ा दिया. दूसरे खिलाड़ी भी उनका पैर छूने लगे. खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिलाते बचते दिखे. मार्श का विकेट लेने के बाद भी ऐसा ही हुआ. न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों का अनोखा जश्न सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
देखें Video:
Clean bowled!
— cricket.com.au (@cricketcomau) March 13, 2020
Santner gets Smith. Live #AUSvNZ scores: https://t.co/2a6XMXTJcF pic.twitter.com/YQpsFGGwQU
Elbows and fist bumps as New Zealand get the wicket of Marsh.
— cricket.com.au (@cricketcomau) March 13, 2020
Live #AUSvNZ scores: https://t.co/2a6XMXTJcF pic.twitter.com/OrhzuqS9mu
भारत में बढ़ रहा है कोरोना वायरस
भारत में फिलहाल 74 लोग इस वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हैं और इसके प्रसार को रोकने के लिए दिल्ली सहित कुछ अन्य जगहों पर स्कूल, कॉलेज तथा सिनेमाघर बंद करने के आपात उपाय किये गये हैं. कोरोना वायरस से संक्रमित 74 लोगों में 17 विदेशी नागरिक हैं. इनमें 16 इतालवी हैं और कनाडा का एक नागरिक है. इन आंकड़ों में केरल के वे तीन मरीज भी शामिल हैं जिन्हें स्वस्थ होने के बाद पिछले महीने अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी.
मंत्रालय ने कहा कि राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और आंध्र प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया है. केरल में अब तक कोरोना वायरस के 17 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें वे तीन लोग भी शामिल हैं जिन्हें पिछले महीने इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी.
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि देश में कुल 14 नए मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें से नौ महाराष्ट्र में हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक सरकार ने देश में कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रसार होने के मद्देनजर केंद्रीय हेल्पलाइन नंबर 011-23978046 शुरू किया है. इसके अलावा 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी हेल्पलाइन नंबर शुरू किए गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं