यह ख़बर 04 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

खुशमिजाज मर्दों की ओर ज्यादा आकर्षित होती हैं महिलाएं

खास बातें

  • महिलाओं को खुशमिजाज पुरुष आकर्षित करते हैं, वहीं पुरुष महिलाओं के शारीरिक आकर्षण और अच्छे स्वास्थ्य से प्रभावित होते हैं। एक नए अध्ययन में यह बात कही गई है।
वाशिंगटन:

महिलाओं को खुशमिजाज पुरुष आकर्षित करते हैं, वहीं पुरुष महिलाओं के शारीरिक आकर्षण और अच्छे स्वास्थ्य से प्रभावित होते हैं। एक नए अध्ययन में यह बात कही गई है।

पेन स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफसर गैरी चिक ने कहा, जैसे पक्षी अपने रंगबिरंगे पंखों से आकर्षित करते हैं, उसी तरह पुरुष महिलाओं को अपने आकर्षक परिधान या महंगी कारों से रिझा सकते हैं।

इसी तरह, पुरुषों के खुशमिजाज व्यवहार से महिलाएं यह जान सकती हैं कि पुरुष आक्रामक स्वभाव का नहीं है और वह उसे या उनके होने वाले बच्चे को कभी नुकसान नहीं पहुंचाएगा। शोधकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने सर्वेक्षण में 164 पुरुषों और 89 महिलाओं को शामिल किया, जिनकी उम्र 18 से 26 साल के बीच थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सर्वेक्षण में महिलाओं ने पुरुषों में मजाकिये स्वभाव, आनंदप्रियता और खुशमिजाज व्यवहार जैसे गुणों को तरजीह दी, वहीं पुरुषों ने महिलाओं में शारीरिक आकर्षण, अच्छे स्वास्थ्य जैसी चीजों को तरजीह दी। यह अध्ययन 'अमेरिकन जर्नल ऑफ प्ले' में प्रकाशित हुआ है।