विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2023

अमूल ने ऋषभ पंत के लिए बनाया ख़ास डूडल, लिखा- ऋषभ जल्दी ठीक हो जाओ!

सोशल मीडिया पर अमूल कंपनी ने जो फोटो शेयर की है, उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने ऋषभ पंत के लिए प्रार्थना की गई है. सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा है- भारतीय स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज जल्दी ठीक हों.

अमूल ने ऋषभ पंत के लिए बनाया ख़ास डूडल, लिखा- ऋषभ जल्दी ठीक हो जाओ!

Amul Made Advertisement on Rishabh Pant: दूध कंपनी अमूल अपने विज्ञापन को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है. उनका विज्ञापन करने का तरीका सबसे अलग और शानदार रहता है. देश भर के सभी लोग उनके एड को लेकर उत्साह में रहते हैं. अभी हाल ही में उन्होंने एक शानदार डूडल बनाया है. इस डूडल में देखा जा सकता है कि उन्होंने भारतीय क्रिकेटर त्रषभ पंत को लेकर एक एड बनाया है. इस एड में उन्होंने लिखा है- जल्दी ठीक हो जाओ ऋषभ! इस ट्वीट को कई लोग पसंद कर रहे हैं. साथ ही साथ क्रिकेटर के लिए दुआएं भी कर रहे हैं. 

देखें ट्वीट

सोशल मीडिया पर अमूल कंपनी ने जो फोटो शेयर की है, उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने ऋषभ पंत के लिए प्रार्थना की गई है. सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा है- भारतीय स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज जल्दी ठीक हों.

अभी हाल ही में ऋषभ पंत का भयानक एक्सीडेंट हुआ था. इस खबर ने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी थी. सभी उनके प्रशंसक उनकी सलामती की दुआएं मांग रहे हैं. अभी हाल ही में अमूल कंपनी ने एक स्पेशल डूडल बना कर ऋषभ की सलामती के लिए दुआ की है. इस डूडल में लिखा है- ऋषभ जल्दी तुम ठीक हो जाओ.

इस पोस्ट को 6 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने लाइक किया है. वहीं इस तस्वीर पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत ही शानदार तस्वीर है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amul Ad, Amul Doodle, Amul Viral Story, Trending Story, Ajab Gajab Video, Trending Video, Funny Video, Rishabh Pant, Rishabh Pant Recovery
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com