विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2022

'पट मंगनी, भट्ट ब्याह', कुछ इस अंदाज़ में आलिया और रणबीर को मिली शादी की मुबारकबाद

सोशल मीडिया पर सिर्फ रालिया- रालिया ही चल रहा है. इसकी वजह है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी हो गई है. इस मौके पर देश औऱ दुनिया भर से उनके प्रशंसक बधाई दे रहे हैं. ऐसे में अमूल कैसे पीछे रह सकता है.

'पट मंगनी, भट्ट ब्याह', कुछ इस अंदाज़ में आलिया और रणबीर को मिली शादी की मुबारकबाद

सोशल मीडिया पर सिर्फ रालिया- रालिया ही चल रहा है. इसकी वजह है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी हो गई है. इस मौके पर देश औऱ दुनिया भर से उनके प्रशंसक बधाई दे रहे हैं. ऐसे में अमूल कैसे पीछे रह सकता है. हमेशा क्रियटिव तरीके से देश के महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर करने वाला अमूल इस बार भी काफी क्रियटिव है. अमूल ने एक क्रियटिव बनाई है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

तस्वीर देखें

अमूल इंडिया ने  इस बार बहुत ही शानदार क्रियटिव बनाकर आलिया और रणबीर को बधाई दी है.  तस्वीर में देख सकते हैं कि अमूल गर्ल दोनों जोड़ी को ब्रेड और बटर खिलाते हुए नजर आ रही है. तस्वीर को शेयर किया जिस पर लिखा था कि- पट मंगनी, भट्ट ब्याह... पट को हटाकर अमूल इंडिया ने भट्ट लिख कर महफिल जमा दी. उन्होंने इस कपल को विश तो किया ही साथ ही अपने प्रोडक्ट का प्रचार भी खूब किया.

सोशल मीडिया पर यह तस्वीर बहुत ही ज्यादा वायरल हो रही है. इस तस्वीर पर लोग जमकर कमेंट और शेयर कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amul Creatives, Raalia Marriage, Alia Bhatt, Ranbeer Kapoor, Trending Photo, Viral News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com