विज्ञापन

न बाजार जरूरी, न खोलनी होगी दुकान, जानिए ONDC के MyStore पर ऑनलाइन कैसे बेचें सामान

क्या आप ऑनलाइन बिजनेस शुरू करना चाहते हैं? अगर हां, तो यहां-वहां भटकने के बजाय ONDC के जरिए अपना बिजनेस शुरू करें. यहां जानते हैं आखिर क्या है ONDC और कैसे खोल सकते हैं यहां अपनी दुकान?

न बाजार जरूरी, न खोलनी होगी दुकान, जानिए ONDC के MyStore पर ऑनलाइन कैसे बेचें सामान
Online Shop : जाने कैसे ONDC पर खोलें अपनी दुकान
NDTV graphics

आज के समय में बड़ी संख्या में लोग अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं. खासकर ऑनलाइन बिक्री का विकल्प तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. अगर आप भी छोटा या मध्यम स्तर का कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो ONDC (Open Network for Digital Commerce) आपके लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है.

दरअसल, ONDC कोई ई-कॉमर्स वेबसाइट नहीं है, बल्कि एक ओपन डिजिटल नेटवर्क है. इसकी खासियत यह है कि एक बार इससे जुड़ने के बाद आपका व्यवसाय कई खरीदार ऐप्स और प्लेटफॉर्म्स तक पहुंच बना सकता है, जिससे ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाने में मदद मिलती है. आइए जानते हैं कि ONDC क्या है और इसके जरिए अपनी ऑनलाइन दुकान कैसे शुरू कर सकते हैं.

क्या है ONDC?

ONDC (Open Network for Digital Commerce) भारत सरकार की एक पहल है, जिसका मकसद छोटे और बड़े सभी व्यापारियों को ऑनलाइन सामान बेचने का समान अवसर देना है. अभी ऑनलाइन बिक्री के लिए व्यापारियों को Amazon, Flipkart जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर निर्भर रहना पड़ता है. लेकिन ONDC एक खुले नेटवर्क की तरह काम करता है, जहां कोई भी दुकानदार अपने उत्पाद लाखों ग्राहकों तक पहुंचा सकता है.

ONDC पर कैसे खोलें अपनी दुकान?

बता दें कि ONDC पर आप सीधे जाकर रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते हैं. किसी भी व्यापारी को ONDC-सक्षम Seller App के जरिए जुड़ना पड़ता है. इसके लिए आपके पास कुछ महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स जैसे- व्यवसाय का नाम, मोबाइल नंबर, बैंक डिटेल, पता, बैंक खाता, GSTIN,  कैंसिल चेक इत्यादि होने चाहिए. जब आपकी KYC का वेरिफिकेशन हो जाएगी, तब प्रोडक्ट्स की लिस्टिंग की जाती है, इसके बाद अलग-अलग Buyer Apps पर दिखाई देने लगते हैं. आमतौर पर 2-3 वर्किंग डे में मंजूरी मिल सकती है. इसके बाद आपका सामान बिकना शुरू हो जाता है.

ONDC कितना लेता है कमीशन?

ONDC पर ऑनलाइन दुकान शुरू करने की लागत आपके द्वारा चुने गए Seller App और उसकी सेवाओं पर निर्भर करती है. कुछ प्लेटफॉर्म MSME कारोबारियों के लिए फ्री ऑनबोर्डिंग की सुविधा देने का दावा करते हैं. वहीं, कई एजेंसियां प्रोफेशनल सेटअप, सिस्टम इंटीग्रेशन और कैटलॉग मैपिंग जैसी सेवाओं के लिए GST के अतिरिक्त लगभग 25,000 रुपये तक शुल्क वसूल सकती हैं.

ये भी पढ़ें - Flipkart के Super.money ने शुरू किया शॉपिंग प्लेटफॉर्म, बिना ब्याज के किस्तों में खरीद सकेंगे सामान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ONDC, ONDC Digital Market, ONDC Food Delivery, ONDC Rules, Online Market
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com