Video of Animals and Birds: इंसान हो या जानवर आजादी भला किसे पसंद नहीं होगी. सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियोज देखने को मिलते हैं, जिसमें पिंजरे में बंद जानवर या पक्षी जब आजाद होता है, तो उनके रिएक्शन देखने लायक होते हैं. बेजुबानों के ऐसे रिएक्शन कभी चेहरे पर स्माइल ले आते हैं, तो कभी इमोशनल कर देते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे फॉरेस्ट ऑफिसर प्रवीण कासवान ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है, जिसमें चिम्पैंजी, हिरण, चीता और तमाम तरह की चिड़ियों को पिंजरों से आजाद होते देखा जा रहा है. इस वीडियो को देखकर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
यहां देखें वीडियो
This is how freedom looks like. pic.twitter.com/EFUp4fT2sO
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) March 4, 2023
दुनिया में ऐसे कई तरह के जीव-जंतु और पक्षी मौजूद हैं, जो अपनी जिंदगी अपनी तरह से जीते नजर आते हैं, लेकिन कई बार कुछ इंसान इन्हें अपना गुलाम बनाकर रख लेते है, जिसके चलते कई बार वह अपना असली हुनर तक भूलते चले जाते हैं और जब कभी वो आजाद होते हैं, तो कुछ क्षण के लिए उनके रिएक्शन देखने लायक होते हैं, जो किसी के भी आंखों में आंसू ले आए. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर हर किसी को इमोशनल कर रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को फॉरेस्ट ऑफिसर प्रवीण कासवान ने अपने हैंडल से शेयर किया है, जिसे देख यूजर्स भावुक हो रहे हैं. वीडियो में कई जानवरों और पक्षियों को आजाद करते देखा जा रहा है या यूं कहें कि जगह-जगह पर तरह-तरह के जानवरों को कैद से आज़ाद किया जा रहा है. ऐसे में जंगल में आजादी मिलते ही इन जानवरों और पक्षियों की खुशी का ठिकाना देखते ही बन रहा है. महज 2 मिनट के इस वीडियो में कई जानवरों को प्राकृतिक घर में छोड़ा जा रहा है.
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कैसे चीता, तेंदुआ, घोड़ा, चिम्पैंजी जैसे जानवर कैद से आज़ाद किए जा रहे हैं. इतना ही नहीं चिड़ियों को भी एक साथ खुले आसमान में छोड़ा गया है, जबकि पानी में रहने वाले जानवर भी जलाशयों में आज़ाद किए जा रहे हैं. इस वीडियो को 1.4 मिलियन बार देखा जा चुका है. वहीं 25 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. वीडियो को देख यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं