लक्ष्मी की मदद के लिए सामने आए कई लोग, अक्षय कुमार ने दिए 5 लाख, मिले 15 जॉब ऑफर्स
नई दिल्ली:
हाल ही में एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल ने अपनी खराब आर्थिक स्थिति का दर्द बयां किया था कि उनके पास ना तो कोई जॉब है और ना ही बेटी को पालने के लिए पैसे. दिल्ली के लक्ष्मी नगर में उनके पास एक घर है जिसका किराया भरने के लिए भी उनके पास रकम नहीं है. लेकिन अब उनकी मदद के लिए बहुत से लोग आगे आ रहे हैं. खुद बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने लक्ष्मी को 5 लाख रुपए की मदद दी है और लक्ष्मी को 24 घंटों के अंदर ही 15 से ज्यादा जॉब्स के ऑफर्स आ चुके हैं.
हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक 30 साल की लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी सुनकर अक्षय कुमार आगे आए और 5 लाख रुपए मदद के लिए दिए ताकि लक्ष्मी की आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार हो सके. वहीं, लक्ष्मी ने कहा कि "मैं बता नहीं सकती कि मैं कैसा महसूस कर रही हूं. मैं और मेरी बेटी अब हम अकेले नहीं हैं. मेरी हालत जानने के बाद मुझे 200 से ज्यादा कॉल्स आ चुके हैं और कई लोगों ने सोशल मीडिया पर मदद के लिए लिखा भी है."
एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर, कहा - 'ना जॉब है और ना घर, कैसे पालूं बेटी?'
आगे लक्ष्मी ने कहा कि रात को 2 बजे ही कश्मीर से किसी ने मेरे अकाउंट में 15 हज़ार रुपए डाले. तो किसी ने 10 हज़ार रुपए भेजे. एक पत्रकार ने मुझे 16 हज़ार रुपए दिए. सोशल मीडिया के जरिए मुझे करीब 50 हज़ार की मदद मिल चुकी है. वहीं, एक जूलरी डिज़ाइनर ने मेरी बेटी पीहू की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाई है.
आपको बता दें एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल ने एचटी को दिए इंटरव्यू में अपनी खराब आर्थिक स्थिति के बारे में बताया था. जिसके बाद उनकी मदद के लिए कई लोग आगे आए हैं और उनमें से एक अक्षय कुमार हैं.
Exclusive Interview: यूट्यूब पर छाया 'Aunty ji' का फीवर, एक्ट्रेस झेल चुकी हैं एसिड का दर्द
VIDEO: एसिड बिक्री की होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Laxmi Agarwal, Akshay Kumar