विज्ञापन

एयर इंडिया के सफाई कर्मचारी का वीडियो हुआ वायरल, सपनों की नौकरी पाकर खिल उठा चेहरा, कह दी दिल छू लेने वाली बात

एयर इंडिया के एक सफाई कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अपने काम, सपनों और जिंदगी को लेकर उसके कॉन्फिडेंस भरे अंदाज ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है.

एयर इंडिया के सफाई कर्मचारी का वीडियो हुआ वायरल, सपनों की नौकरी पाकर खिल उठा चेहरा, कह दी दिल छू लेने वाली बात
वायरल वीडियो
Instagram/ @vursha3

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो की कोई कमी नहीं है, लेकिन कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो सीधे दिल में उतर जाती हैं. इन दिनों एयर इंडिया के एक सफाई कर्मचारी का वीडियो इंटरनेट पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहे कर्मचारी ने अपने काम, अपने सपनों और जिंदगी को लेकर इतनी सादगी और आत्मविश्वास के साथ बात की कि लोग उसके फैन हो गए. सबसे खास बात ये रही कि उसने बताया कि एयर इंडिया में काम करना उसका सालों पुराना सपना था. जब लोगों ने उसकी बातें सुनीं तो किसी ने उसे इंस्पिरेशन बताया, तो किसी ने जिंदगी को देखने का सही नजरिया. यही वजह है कि ये वीडियो लाखों लोगों का दिल जीत रहा है.

एक साधारण बातचीत ने बना दिया इंटरनेट सेंसेशन

दरअसल, एक महिला ने एयर इंडिया के इस कर्मचारी से हुई छोटी सी बातचीत का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. महिला ने बताया कि वो कर्मचारी के कॉन्फिडेंस और उसके सकारात्मक नजरिए से काफी प्रभावित हुई. बातचीत के दौरान कर्मचारी ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि एयर इंडिया से जुड़ना उसके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है. उसकी बातों में बनावटीपन नहीं, बल्कि सच्चाई और खुशी साफ झलक रही थी.

अपने काम के साथ-साथ साथियों की भी की तारीफ

वीडियो में सबसे दिलचस्प बात ये रही कि कर्मचारी ने सिर्फ अपनी उपलब्धियों की बात नहीं की. उसने अपने साथ काम करने वाले लोगों, खासकर केबिन क्रू और बाकी कर्मचारियों की भी खुलकर सराहना की. उसने बताया कि टीमवर्क और एक-दूसरे के सम्मान से ही किसी भी संस्था की सफलता बनती है. उसकी ये सोच लोगों को काफी पसंद आई.

सोशल मीडिया पर बरसा प्यार

वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन तारीफों से भर गया. कई यूजर्स ने लिखा कि ऐसे लोग ही असली हीरो होते हैं. कुछ लोगों ने कहा कि अक्सर पर्दे के पीछे काम करने वाले कर्मचारियों की मेहनत नजर नहीं आती, लेकिन ये वीडियो उनकी अहमियत को सामने लेकर आया है. वहीं कई लोगों ने कर्मचारी की सादगी, मुस्कान और जिंदगी के प्रति उसके नजरिए की जमकर तारीफ की.

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

यह भी पढ़ें: दुनिया के कई देशों से आगे है भारत... QR पेमेंट को लेकर विदेशी महिला ने कही ऐसी बात, वीडियो हो गया वायरल

यह भी पढ़ें: ड्राइविंग मेरा पैशन है... Amazon में जॉब छोड़ Uber चलाने लगा शख्स, कहानी जान आप हो जाएंगे हैरान, वीडियो वायरल

लेखक के बारे में
img
पुष्पेंद्र कुमार
Journalist
पुष्पेंद्र कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक जागरण के दिल्ली ब्यूरो से की. यहां उन्होंने रिपोर्टिंग और लेखन... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Zara Hatke
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com