विज्ञापन

शत्रुघ्न सिन्हा ने सेल्फी के लिए आए फैन के साथ की बदतमीजी! वीडियो वायरल हुआ तो भड़के नेटिजन्स

शत्रुघ्न सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में उनके साथ एक फैन फोटो खिचवा रहा है लेकिन इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा का व्यवहार नेटिजन्स को पसंद नहीं आया है.

शत्रुघ्न सिन्हा ने सेल्फी के लिए आए फैन के साथ की बदतमीजी! वीडियो वायरल हुआ तो भड़के नेटिजन्स
शत्रुघ्न सिन्हा ने फैन के साथ किया मिस बिहेव!
Social Media
नई दिल्ली:

स्टार्स के साथ एक तस्वीर खिंचवाने के लिए फैंस घंटों इंतजार कर लेते हैं. जब आखिरकार मौका मिलता है तो चेहरे पर खुशी साफ दिखाई देती है. ऐसा ही एक पल शत्रुघ्न सिन्हा के साथ भी देखने को मिला, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद पूरा माहौल बदल गया. फोटो के लिए उत्साह से पहुंचे एक फैन का जोश एक्टर के एक रिएक्शन के बाद जैसे ठंडा पड़ गया. वीडियो में लड़के के चेहरे का बदला हुआ एक्सप्रेशन लोगों की नजरों से नहीं बचा. अब सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा बात इसी पल की हो रही है और कई लोग शत्रुघ्न सिन्हा के बर्ताव पर सवाल उठा रहे हैं.

फोटो लेते समय ऐसा हुआ क्या

वायरल वीडियो में एक फैन शत्रुघ्न सिन्हा के साथ फोटो खिंचवाने पहुंचता है. तस्वीर के लिए पोज देते हुए वो खुशी में अपने हाथ से 'V' साइन बनाता है. तभी शत्रुघ्न सिन्हा उसे 'हाथ नीचे' कहते हैं और उसके हाथ पर हल्की चपत मार देते हैं. इसके बाद फैन के चेहरे की मुस्कान गायब हो जाती है. वो थोड़ा असहज नजर आता है और बिना कुछ कहे वहां से चला जाता है. यही कुछ सेकेंड अब इंटरनेट पर सबसे ज्यादा देखे जा रहे हैं.

लोगों ने कहा, फैंस के साथ थोड़ा प्यार भी जरूरी है

वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने अभिनेता के इस व्यवहार को पसंद नहीं किया. यूजर्स का कहना है कि फैन सिर्फ अपने पसंदीदा स्टार के साथ एक तस्वीर लेना चाहता था. ऐसे में उसे डांटने या इस तरह रोकने के बजाय बात प्यार से भी कही जा सकती थी. हालांकि कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि छोटी सी क्लिप देखकर पूरी घटना पर फैसला नहीं सुनाया जा सकता.

अब सेल्फ रिस्पेक्ट की भी हो रही बात

इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर एक और बात तेजी से कही जा रही है. कई लोगों का मानना है कि किसी भी स्टार के साथ फोटो खिंचवाने की खुशी अपनी जगह है लेकिन उसके लिए अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट से समझौता नहीं करना चाहिए. अगर सामने से सम्मान न मिले तो वहां रुकने की जरूरत नहीं है.

एक वीडियो, जिसने कई सवाल छोड़ दिए

कुछ सेकेंड का ये वीडियो अब सिर्फ वायरल क्लिप नहीं रह गया है. लोगों के बीच ये सवाल भी उठ रहा है कि क्या स्टार होने का मतलब फैंस से इस तरह पेश आना है. आखिर फैंस ही किसी कलाकार को इतना प्यार और पहचान दिलाते हैं. यही वजह है कि शत्रुघ्न सिन्हा का ये वीडियो अब सिर्फ एक फोटो की कहानी नहीं बल्कि स्टार और फैन के रिश्ते पर भी नई बहस छेड़ रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shatrughan Sinha Viral Video, Celebrity Viral Video, Shatrughan Sinha, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com