विज्ञापन

ChatGPT ने बनाया 69,000 का 'असली' दिखने वाला चेक, सोशल मीडिया पर मची खलबली...अब बचना मुश्किल है!

हाल ही में ChatGPT के नए अवतार ने एक ऐसा बैंक चेक तैयार किया, जिसे देखकर बड़े-बड़े धुरंधर गच्चा खा जाएं. सोशल मीडिया पर इसे देखकर लोग कह रहे हैं, 'भाई, अब तो हम पक्का लपेटे में आने वाले हैं.'

ChatGPT ने बनाया 69,000 का 'असली' दिखने वाला चेक, सोशल मीडिया पर मची खलबली...अब बचना मुश्किल है!
AI की इस करामात से बैंक भी हैरान! नकली चेक की फोटो देख उड़े होश, क्या आपकी जेब सुरक्षित है?
@shiri_shh

AI Cheque Fraud Viral: आजकल की दुनिया में जहां एक तरफ हम तकनीक की तारीफ करते नहीं थकते, वहीं दूसरी तरफ यही तकनीक हमारी रातों की नींद उड़ाने में जुटी है. हुआ ये कि एक महाशय ने X (ट्विटर) पर ChatGPT Image 2.0 का इस्तेमाल करके 69,000 रुपये का एक चेक बनाया. ये चेक किसी साधारण कागज जैसा नहीं, बल्कि UCO बैंक का बिल्कुल असली दिखने वाला पन्ना था. इसमें बैंक का नाम, अकाउंट नंबर और यहां तक कि नीचे वाली MICR पट्टी भी इतनी सटीक थी कि पहली नजर में कोई भी इसे सच मान ले.

जालसाजी का नया हथियार या सिर्फ एक खिलौना? (AI se fake cheque kaise bana)

जैसे ही ये फोटो वायरल हुई, इंटरनेट पर खलबली मच गई. लोगों को डर सताने लगा कि अगर कल को कोई शातिर दिमाग बंदा इसी तरह पासपोर्ट, वीजा या सरकारी कागजात बनाने लगा तो क्या होगा? इस चेक को बनाने वाले शिरीष नाम के यूजर ने खुद लिखा, 'हम तो पूरी तरह फंस चुके हैं.' AI अब इतना शातिर हो गया है कि वो असली और नकली के बीच की लकीर को मिटाता जा रहा है.

ये भी पढ़ें:-गजब है भाई! इंटरनेट पर वायरल हुआ 'स्ट्रीट लाइट चैलेंज', लोग फंस रहे हैं और पुलिस निकाल रही है

लेकिन रुकिए, हर चमकती चीज सोना नहीं होती. कुछ जानकार लोगों ने इस पर तसल्ली भी दी है. उनका कहना है कि भले ही AI फोटो शानदार बना दे, लेकिन बैंक के चेक बुक का खास कागज और वो जादुई 'VOID' मार्क...जो सिर्फ UV लाइट में दिखता है, उसे कॉपी करना इतना आसान नहीं है. मतलब ये कि फोटो में तो ये 'हीरो' है, पर बैंक की मशीन के सामने ये 'जीरो' साबित होगा.

बैंक और सुरक्षा का कड़ा पहरा: क्या वाकई डरने की बात है? (Bank fraud se kaise bache)

सोशल मीडिया पर यूजर्स की राय बंटी हुई है. कोई इसे फोटोशॉप का नया अवतार बता रहा है, तो कोई कह रहा है कि असली मुसीबत चेक बनाना नहीं, बल्कि उसे बैंक में ले जाकर भुनाना है. एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, 'AI इतना परफेक्ट चेक बना रहा है और इधर मेरा बैंक आज भी मेरे असली सिग्नेचर रिजेक्ट कर देता है.' खैर, मजाक अपनी जगह है पर ये सच है कि हमें अब और भी ज्यादा चौकन्ना रहने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें:-71 लाख का शगुन पड़ा भारी! ट्रोलर्स ने घेरा...तो यूट्यूबर पत्नी संग आए सामने, दिया ये जवाब

AI की ये ताकत जितनी 'जादुई' है, उतनी ही जोखिम भरी भी. भले ही बैंक के सुरक्षा फीचर्स इसे पकड़ लें, लेकिन आम आदमी को डिजिटल झांसे में फंसाना अब और भी आसान हो गया है, इसलिए अपनी बैंकिंग डिटेल्स और चेक बुक को लेकर हमेशा सर्तक रहें.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com