विज्ञापन

क्यों एक ही नंबर की महंगी गाड़ियां रखता था तंबाकू किंग का रईसजादा शिवम? आखिर क्या है 4018 का राज?

कभी गाड़ियों की नंबर प्लेट शौक और शान की निशानी हुआ करती थी, लेकिन कानपुर में हुए एक खौफनाक हादसे के बाद एक चार अंकों का नंबर पुलिस फाइल से निकलकर सोशल मीडिया और गूगल सर्च तक पहुंच गया. सवाल सिर्फ हादसे का नहीं, 4018 का भी है.

क्यों एक ही नंबर की महंगी गाड़ियां रखता था तंबाकू किंग का रईसजादा शिवम? आखिर क्या है 4018 का राज?
Kanpur Lamborghini Accident: पुलिस जांच के बीच आखिर क्यों वायरल हो रहा है 4018?

Kanpur Accident and the Mystery Number: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी रेवुएल्टो ने ऑटो रिक्शा और फिर खड़ी रॉयल एनफील्ड को टक्कर मार दी. इस हादसे में छह लोग घायल हुए. कार की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है. हादसे की तस्वीरों में कार की नंबर प्लेट 4018 साफ दिख रही है. यही नंबर अब चर्चा में है. यह कार तंबाकू कारोबारी के के मिश्रा की बताई जा रही है और आरोप है कि गाड़ी उनके बेटे शिवम चला रहे थे.

क्यों खास है 4018 नंबर (Why Number Plate 4018 Is Special)

सोशल मीडिया यूजर्स ने जब पुरानी तस्वीरें खंगालीं, तो पता चला कि के के मिश्रा की दूसरी लग्जरी गाड़ियों पर भी यही नंबर प्लेट है. रोल्स रॉयस हो या फेरारी, हर जगह 4018. अब सवाल उठने लगा कि आखिर इस नंबर में ऐसा क्या खास है. कोई जन्म साल या सालगिरह की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन गूगल पर सर्च करने पर 4018 को एंजेल नंबर बताया जा रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

एंजेल नंबर और हकीकत (Angel Number Meaning and Reality)

न्यूमेरोलॉजी वेबसाइट्स के मुताबिक 4 स्थिरता, 0 अनंत संभावना, 1 नई शुरुआत और 8 ताकत या दौलत का संकेत देता है, यानी मेहनत से बनी मजबूत नींव और सफलता. हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है. यह सिर्फ आस्था और निजी विश्वास का मामला है.

ये भी पढ़ें:-कोई कह दो कि ये झूठ है...महीने का 2 लाख रुपये कमाता है ये ड्राई क्लीनर, महिला ने समझाया पूरा गणित

पुलिस जांच और चश्मदीद की बात (Police Probe and Eyewitness Account)

चश्मदीदों के मुताबिक हादसे के वक्त ड्राइवर नशे में था. एक प्रत्यक्षदर्शी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि, कार के बाउंसर ड्राइवर को दूसरी गाड़ी में बैठाकर ले गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ें:-1897 का शाही मेन्यू वायरल, 128 साल पुरानी थाली ने खोले महाराजाओं के स्वाद के राज

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के आधार पर तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com