सोचिए, जब कोई इंसान ज़िंदगी में पहली बार किसी चीज़ को देखे तो कैसा लगेगा? गांव के लोगों के लिए बड़ी-बड़ी बिल्डिंगें एक सपना है. शहर के लोगों के लिए खपरैल घर देखना एक सपना है. ख़ैर, कश्मीर से एक शानदार खबर सामने आ रही है. दरअसल, 75 साल बाद एक गांव में बिजली आई है. इस खुशी में लोग नाचने लगे और खुशियां मनाने लगे. समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले की सुदूर टेथन टॉप गुर्जर बस्ती के लोगों को.75 साल बाद बिजली देखने को मिली है. लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद यहां के लोगों ने अपने घरों में बल्ब जलते देखे हैं. सोशल मीडिया पर इनका डांस (Celebrations in Tethan Top Gurjar Basti) करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है.
देखें वीडियो
After abrogation of Article 370, Kashmir is progressing in its true sense.
— Sumiara Yousuf 🇮🇳 (@Sumiara_Yousuf) January 9, 2023
After 75 long years, people of village Tethan in #Anantnag see light who were earlier relied on traditional wood for their energy needs & used lamps and candlelight.#NayaKashmir pic.twitter.com/oD4dk6nLn3
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में बिजली नहीं आने के कई कारण थे, मगर सरकार की पहल के कारण यहां की जनता को 75 साल बाद बिजली मिली. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोग खुशी में झूम रहे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्रामीण बेहद खुश हैं. गांव वाले सरकार का शुक्रिया अदा कर रहे हैं.
इससे पहले यहां के निवासी लकड़ियां, मोमबत्ती और लैंप पर ही निर्भर थे, मगर 75 साल बाद अपने घरों में बल्ब जलते हुए देखेंगे. गांववाले सरकार को शुक्रिया कह रहे हैं. साथ ही साथ कह रहे हैं कि बिजली आने से बच्चों के भविष्य सुधरेंगे. अब बच्चे आसानी से कभी भी पढ़ सकते हैं.
वर्तमान समय में कंप्यूटर, मोबाइल और कई इलेक्ट्रॉनिक सामान लोगों के लिए बेहद ज़रूरी है. ऐसे में इन गांव वालों को चार्ज करने के लिए दूसरी जगह जाना पड़ता था. अब नहीं होगा. अब अपने घरों में मोबाइल और लैपटॉप चार्ज कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं