एक नए अध्ययन के नतीजों में दावा किया गया है कि यदि पुरुष किसी महिला को देखकर मुस्कुरा दें, तो वे बाकी पुरुषों के मुकाबले महिलाओं से मनचाहा काम करवाने में ज़्यादा सक्षम होते हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन:
हमेशा से कहा जाता है कि महिलाएं मुस्कुराकर अपने काम करवा ही लिया करती हैं, और उन्हें यह कला अच्छी तरह आती है, लेकिन एक नए अध्ययन के नतीजों में दावा किया गया है कि यदि पुरुष किसी महिला को देखकर मुस्कुरा दें, तो वे बाकी पुरुषों के मुकाबले महिलाओं से मनचाहा काम करवाने में ज़्यादा सक्षम होते हैं।
स्पेन के ग्रेनाडा विश्वविद्यालय द्वारा किए गए इस अध्ययन के दौरान तीन प्रयोगों में शोधकर्ताओं ने इस बात का गहन अध्ययन किया कि किसी पुरुष की मुस्कान का महिला के मन में उसके बारे में धारणा पर और उसकी अपनी भाव-भंगिमाओं पर कैसा प्रभाव पड़ता है।
प्रयोग के दौरान कई जगह पुरुष प्रभावी भूमिका में था और वह महिलाओं को निर्देश देता था। प्रयोग में पाया गया कि अगर वह महिलाओं को देखकर मुस्कुरा देता था, तो महिलाएं उसकी बात अधिकतर मान लिया करती थीं। 'डेली मेल' की खबर के अनुसार, यह बात तब भी लागू थी, जब वह मुस्कुराने के बाद कोई बेहद कामुक बात भी बोल जाए। अध्ययन में यह भी पाया गया कि जब पुरुष महिलाओं को देखकर मुस्कुराते हैं, तो वे ज्यादा विनम्र रूप से पेश आती हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पुरुषों की मुस्कान, मर्दों की मुस्कुराहट, नया शोध, नया अध्ययन, ग्रेनाडा विश्वविद्यालय, Smiling Man, Man's Smile