चीन में एक बुज़ुर्ग को सड़क पार करवाने के लिए ली कांग नामक पुलिसकर्मी ने ट्रैफिक को रोक दिया था...
नई दिल्ली:
अगर आप कहीं अपनी कार पर सवार होकर कहीं जा रहे हों, और कोई बुज़ुर्ग सड़क पार करने के लिए संघर्ष करता दिखाई दे, तो आप क्या करेंगे...? अधिकतर लोगों का जवाब होगा, मदद करेंगे, लेकिन असलियत यह है कि शायद ही कोई उस बुज़ुर्ग की मदद करने के लिए वास्तव में कार को रोके... और हां, अगर कार में सवार शख्स पुलिस वाला हो, तो कहना ही क्या, क्योंकि पुलिस वालों को तो वैसे भी आमतौर पर असंवेदनशील और निष्ठुर कहा जाता है, लेकिन मानवता के दुर्लभ प्रदर्शन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें चीन के एक पुलिस वाले ने एक बुज़ुर्ग की सहायता करने के लिए ट्रैफिक तक रुकवा दिया...
चीनी सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो में दिखाई देता है कि एक पुलिस कार एक बड़े चौराहे से गुज़रते हुए अचानक बीचोंबीच रुक जाती है, और ट्रैफिक को भी रुकने पर मजबूर कर देती है... तुरंत ही उसमें से एक वर्दीधारी पुलिस वाला उतरता है, और पीछे की तरफ भागता है, और सीसीटीवी कैमरे की नज़रों से ओझल हो जाता है... लेकिन कुछ ही पल बाद वह एक बुज़ुर्ग के साथ फिर नज़र आता है, उनका हाथ थामे हुए, और फिर वह धीरे-धीरे बुज़ुर्ग को सड़क पार करवाता है... इस पूरी घटना के दौरान रोकी गई अन्य कारें भी सब्र के साथ इंतज़ार करती रहती हैं...
सीजीटीएन के मुताबिक, वीडियो में दिखाई दे रहे मददगार पुलिसकर्मी ली कांग हैं, जो चेंगदू म्यूनिसिपल पब्लिक सिक्योरिटी ब्यूरो के लिए काम करते हैं...
ली कांग ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया, "मुझे डर था कि कहीं वह किसी गुज़रती हुई कार से टकरा न जाएं, या तेज़ी से गुज़रती हुई कारों को देखकर घबरा ही न जाएं..."
आप भी देखिए, ली कांग का दिल को छू लेने वाला काम...
वैसे, आपकी जानकारी के लिए मानवता के प्रदर्शन का यह अनमोल पल चीन के सिचुआन प्रांत में पिछले सप्ताह रिकॉर्ड किया गया था...
अन्य 'ज़रा हटके' ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Cop Halts Traffic, Cop Helps Elderly Man, China Policeman, Traffic Halted, Li Kang