विज्ञापन

850 बार रिजेक्ट होने पर भी नहीं तोड़ी उम्मीद, अब माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय इंजीनियर को दिया करोड़ों का पैकेज!

क्या आप भी जॉब रिजेक्शन से परेशान हैं? तो जरा ठहरिए और इस शख्स की ये दास्तान सुनिए. डेढ़ साल तक दर-दर भटकने और 850 बार 'नो' सुनने के बाद इस बंदे ने सीधे माइक्रोसॉफ्ट आयरलैंड में एंट्री मारी है. यकीन मानिए, ये कहानी आपकी हिम्मत को चार गुना बढ़ा देगी.

850 बार रिजेक्ट होने पर भी नहीं तोड़ी उम्मीद, अब माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय इंजीनियर को दिया करोड़ों का पैकेज!
हार नहीं मानी! 850 बार रिजेक्शन झेलने के बाद माइक्रोसॉफ्ट में मिली नौकरी, भारतीय इंजीनियर की कहानी ने इंटरनेट पर मचाया गदर

Microsoft Success Story: आजकल के दौर में जब दो-चार कंपनियों से रिजेक्शन मिल जाए, तो लोग टूटने लगते हैं, लेकिन भारतीय टेक प्रोफेशनल दीर्घ कटारिया (Deergh Kataria) का जिगरा कुछ अलग ही मिट्टी का बना है. उन्होंने हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट आयरलैंड (Microsoft Ireland) जॉइन किया है, पर इसके पीछे का संघर्ष किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है. दीर्घ ने पिछले 1.5 साल में 850 से ज्यादा नौकरियों के लिए अर्जी दी थी और सिर्फ 13 इंटरव्यू तक पहुंच पाए थे. 

उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि, 1 अप्रैल को उनकी जॉइनिंग हुई...तो उन्हें लगा शायद ये कोई 'अप्रैल फूल' मजाक है, लेकिन ये उनकी बरसों की मेहनत का मीठा फल था.

ये भी पढ़ें:-'कॉर्पोरेट गुलामी' और बाप का दर्द! 12 घंटे की नौकरी ने छीना मासूम का साथ, इस पिता की पोस्ट देख आंखें भर आएंगी

रातों की नींद और 'फेक' सोशल मीडिया का सच (Inspirational Journey)

दीर्घ बताते हैं कि पर्दे के पीछे की सच्चाई बहुत कड़वी थी. रातों की नींद गायब थी, वीजा की टेंशन और परदेस में अकेले पड़ जाने का डर हर पल सताता था. उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि, पिछले डेढ़ साल से वो इंटरनेट से क्यों गायब (MIA) थे. उनके मुताबिक, सोशल मीडिया पर हर कोई अपनी सिर्फ 'परफेक्ट' लाइफ दिखाता है, जबकि हकीकत में लोग संघर्ष कर रहे होते हैं. 'सब झूठ बोलते हैं,' दीर्घ ने बड़ी बेबाकी से कहा. उन्होंने उन सभी लोगों को हिम्मत दी है जो इस वक्त बेरोजगारी या किसी और मुश्किल से जूझ रहे हैं.

इंटरनेट पर छाया 'देसी मुंडा', लोग बोले- 'छा गए भाई' (Social Media Applauds Success After 850 Rejections)

उनकी इस पोस्ट को अब तक हजारों लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट सेक्शन बधाइयों से भरा पड़ा है. कोई उन्हें 2023 से फॉलो कर रहा है, तो कोई उनकी 'साइलेंट मेहनत' का मुरीद हो गया है. लोगों का कहना है कि आज के मंदी वाले दौर में ऐसी खबरें संजीवनी का काम करती हैं. माइक्रोसॉफ्ट आयरलैंड आजकल वैसे भी चर्चा में है, क्योंकि कंपनी वहां एआई (AI) और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ा निवेश कर रही है और करीब 550 नई नौकरियां भी पैदा कर रही है. दीर्घ अब इसी टीम का हिस्सा हैं और डब्लिन में अपनी नई पारी की शुरुआत कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें:-जितनी सैलरी, उतनी ही नौकरी...कम पगार से नाराज महिला ने ऑफिस में ली 5 घंटे की नींद, बॉस को सिखाया 'Pay' का पाठ

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deergh Kataria, Deergh Kataria Job, Microsoft Ireland, Microsoft Jobs, Microsoft Job Opportunity
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com