जापान की पीएम साने ताकाइची का पहली भारत यात्रा पर राष्ट्रपति भवन में जोरदार स्वागत हुआ. उन्होंने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. जापानी पीएम को गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया.
जापानी पीएम ने भारत दौरे पर अपने एक्स अपने पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत में आर्थिक सुरक्षा और ऊर्जा सुरक्षा जैसे जरूरी मुद्दे शामिल होंगे. हमारा मकसद मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए जापान और भारत के बीच स्ट्रैटेजिक सहयोग को और गहरा करना, एक-दूसरे के पूरक सहयोग को बढ़ावा देना और जापान-भारत 'स्पेशल स्ट्रेटेजिक ग्लोबल पार्टनरशिप' को और मजबूत करना होगा.
#WATCH | Delhi: Japanese Prime Minister Sanae Takaichi receives a ceremonial welcome at the forecourt of Rashtrapati Bhavan.
— ANI (@ANI) July 2, 2026
Prime Minister Narendra Modi also present.
(Source: DD News) pic.twitter.com/VsirfTn2CV
तीन दिवसीय भारत दौरे के दौरान साने ताकाइची की प्रधानमंत्री मोदी संग उच्च स्तरीय वार्ता भी होगी. दोनों नेता 16वें भारत-जापान सालाना शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. इस दौरान व्यापार, निवेश, रक्षा, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑटोमोबाइल, सप्लाई चेन और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. ताकाइची ने विश्वास जताया कि भारत यात्रा से दोनों देशों के बीच आर्थिक, रणनीतिक और औद्योगिक सहयोग को नई गति मिलेगी तथा सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों की संयुक्त भागीदारी के जरिए एक मजबूत और टिकाऊ आर्थिक साझेदारी का निर्माण होगा.
गौरतलब है कि भारत और जापान के बीच रिश्ते काफी मजबूत रहे हैं. जापान के दिवंगत पीएम शिंजे अबे के शासनकाल में दोनों देशों के रिश्ते काफी अच्छे हुए है. जापान की पहली महिला पीएम के नई दिल्ली यात्रा के दौरान उस रिश्तों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं