Miss Universe South Korea 2024: कोरियाई मॉडल चोई सून-ह्वा ने यह साबित कर दिया है कि उम्र महज एक नंबर है. मिस यूनिवर्स कोरिया में भाग लेने वाली वह सबसे उम्रदराज महिला है. अपनी पोतियों के उम्र की प्रतिभागियों के साथ कॉम्पटिशिन में हिस्सा लेकर 80 वर्षीय कोरियाई मॉडल बेहद खुश हैं और गौरवान्वित महसूस कर रही हैं. खास बात यह है कि चोई सून-ह्वा का जन्म मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की शुरुआत से भी एक दशक पहले हुआ था. पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्यूटी पेजेंट प्रतियोगिता यानी की मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन का आयोजन 1952 में हुआ था.
सबको चौंकाना चाहती हैं चोई सून-ह्वा
अगर चोई सून-ह्वा मिस यूनिवर्स कोरिया कॉम्पिटिशन जीत जाती हैं, तो वह मिस यूनिवर्स के ताज के लिए फाइट करने वाली सबसे उम्रदराज महिला बन जाएंगी. 30 सितंबर को मिस यूनिवर्स कोरिया का फाइनल है, जिसे जीतने के लिए 80 वर्षीय कोरियाई मॉडल को बाकि के 31 कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ना होगा. 73वां मिस यूनिवर्स इस साल दिसंबर में मेक्सिको में आयोजित होने वाला है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मिस यूनिवर्स कोरिया के फाइनल से पहले सीएनएन से बातचीत करते हुए चोई सून-ह्वा ने बताया कि, वह दुनिया को चौंकाना चाहती हैं. फोन पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "मैं दुनिया को चौंकाना चाहती हूं. 80 साल की महिला इतनी स्वस्थ कैसे है? उसने अपने शरीर को कैसे मेंटेन किया? आपका डाइट क्या है?" उन्होंने आगे कहा, "जब आप बूढ़े हो जाते हैं तो आपका वजन बढ़ जाता है, इसलिए मैं दिखाना चाहती हूं कि जब हम बूढ़े हो जाते हैं तब भी स्वस्थ रह सकते हैं."
मिस यूनिवर्स में अब उम्र रूकावट नहीं
मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन को प्रोग्रेसिव और मॉडर्न बनाने के लिए कुछ प्रतिबंधों को हटाया गया है. इस साल उम्र की सीमा का बैरियर हटा दिया गया है, जबकि पहले सिर्फ 18 से 24 साल के बीच की उम्र की महिला ही प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकती थी. कॉम्पिटिशन को मॉडर्न बनाने के लिए पिछले साल गर्भवती, विवाहित और तलाकशुदा महिलाओं पर से भी प्रतिबंध हटा दिया गया था.
ये भी देखेंः- जवां दिखने के लिए 16 करोड़ का खर्चा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं