विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2020

क्या सच में नदी में तैर रहा है 50 फुट का एनाकोंडा? जानिए सांप के वायरल Video की पूरी सच्चाई

ट्विटर (Twitter) पर वायरल हो रहे एक वीडियो (Viral Video) में ब्राजील में 50 फुट के एनाकोंडा (50-Foot Anaconda) को एक नदी पार करने का दावा किया गया है. जानिए क्या है सांप के वायरल हो रहे वीडियो की पूरी सच्चाई.

Also Read in
क्या सच में नदी में तैर रहा है 50 फुट का एनाकोंडा? जानिए सांप के वायरल Video की पूरी सच्चाई
क्या सच में नदी में तैर रहा है 50 फुट का एनाकोंडा? जानिए Video की पूरी सच्चाई

ट्विटर (Twitter) पर वायरल हो रहे एक वीडियो (Viral Video) में ब्राजील में 50 फुट के एनाकोंडा (50-Foot Anaconda) को एक नदी पार करने का दावा किया गया है - लेकिन क्या यह वास्तविक है? यह वीडियो पहली बार सामने नहीं आया, 2 साल पहले भी यह वीडियो वायरल हुआ था और सवाल पूछे जा रहे थे कि क्या यह सच में 50 फुट का एनाकोंडा है. वीडियो के कई संस्करणों के अनुसार, इसे ब्राजील में ज़िंगू नदी में फिल्माया गया था.

आज सुबह एक लोकप्रिय ट्विटर अकाउंट द्वारा रीपोस्ट किया गया और कैप्शन में लिखा गया, '50 फीट से ज्यादा बड़ा एनाकोंडा, ब्राज़ील के ज़िंगू नदी में दिखा.'

देखें Video:

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर वीडियो को 7 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. क्लिप में, एक सुपरसाइज्ड सांप को एक 'नदी' के एक छोर से दूसरे छोर तक जाते हुए देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि इस एनाकोंडा की लंबाई 50 फुट से भी लम्बी है. लेकिन यह सच नहीं है.

फैक्ट-चेकिंग वेबसाइट दैट्स नॉनसेंस के अनुसार, इंटरनेट पर दिखाई देने वाले वीडियो में से एक शुरुआती उदाहरण अप्रैल 2018 से है. इसे यूट्यूब पर "जायंट एनाकोंडा क्रॉसिंग द रोड" शीर्षक के साथ और स्थान का नाम लिए बिना अपलोड किया गया था.

देखें Video:

यदि आप इस वीडियो की तुलना वायरल हो रहे वीडियो से करेंगे, तो आप देख सकेंगे की 50 फुट लम्बा एनाकोंडा का दावा करने वाला वीडियो को स्ट्रेच किया गया है. वीडियो का डाइमेंशन चेंज करने के बाद वास्तव में जितना बड़ा दिख रहा है, उससे और बड़ा दिखने लगता है.

समाचार वेबसाइट खो ने यह भी पुष्टि की है कि मूल क्लिप वास्तव में 2018 से है और सांप को एक सड़क को पार करते हुए दिखाती है, नदी नहीं. इसलिए 50 फुट के एनाकोंडा का दावा पूरी तरह से झूठा साबित होता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Anaconda, Anaconda Crosses Road, Brazil, 50-foot Anaconda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com