विज्ञापन

जिंदगी फिर 9 साल पीछे चली गई... नौकरी जाने पर अमेरिका से लौटे 32 वर्षीय शख्स का छलका दर्द, कहानी वायरल

अमेरिका से 9 साल बाद हैदराबाद लौटे 32 वर्षीय युवक की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. H-1B वीजा के कारण वापसी और अब दोबारा विदेश जाने की चाह ने रिवर्स माइग्रेशन पर बहस छेड़ दी है.

जिंदगी फिर 9 साल पीछे चली गई... नौकरी जाने पर अमेरिका से लौटे 32 वर्षीय शख्स का छलका दर्द, कहानी वायरल
9 साल बाद इंडिया लौटे युवक की कहानी वायरल

अमेरिका में करीब 9 साल बिताने के बाद भारत लौटे एक 32 वर्षीय युवक की कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. हैदराबाद के इस प्रोफेशनल ने रेडिट पर अपनी आपबीती शेयर करते हुए बताया कि H-1B वीजा पर नौकरी जाने के कारण उसे मजबूरी में भारत लौटना पड़ा. हालांकि, वापसी के 5 महीने बाद अब उसे इस फैसले की वास्तविकता समझ आने लगी है और वह खुद को असमंजस में महसूस कर रहा है.

वीजा और नौकरी छूटने से करना पड़ा वापसी का फैसला

रेडिट पोस्ट में युवक ने लिखा, कि वह H-1B वीजा पर अमेरिका में काम कर रहा था, लेकिन नौकरी से निकाले जाने के बाद उसे भारत लौटना पड़ा. शुरुआत में उसने इस बदलाव को स्वीकार कर लिया था, लेकिन समय के साथ उसे महसूस होने लगा कि उसकी जिंदगी जैसे फिर से पुराने दौर में लौट आई है. उसने माना कि अमेरिका में जिंदगी पूरी तरह आसान नहीं थी और वहां उसे गहरे रिश्तों की कमी भी महसूस होती थी, लेकिन वहां की जीवनशैली और सुविधाओं को वह काफी महत्व देता था.

Latest and Breaking News on NDTV

घर का सुकून, लेकिन मन में उलझन

हैदराबाद लौटकर माता-पिता के साथ रहना उसे सुकून देता है, लेकिन साथ ही वह खुद को असहज भी महसूस करता है. उसने लिखा, ऐसा लगता है जैसे मैं 9 साल पीछे चला गया हूं और फिर वही पुरानी जिंदगी जी रहा हूं. अब मन करता है कि दोबारा अमेरिका चला जाऊं. उसकी उलझन को और बढ़ाने वाली कुछ व्यक्तिगत परिस्थितियां भी हैं. उसके कई दोस्त कंपनी ट्रांसफर के जरिए अमेरिका जा रहे हैं, वहीं उसकी पूर्व गर्लफ्रेंड, जिससे हाल ही में ब्रेकअप हुआ है, वह भी अमेरिका शिफ्ट हो रही है. इन सब वजहों से उसका मन फिर से विदेश जाने की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहा है.

मिली अलग-अलग सलाह

युवक ने बताया कि उसका I-140 अप्रूव नहीं हुआ है और अब उसे उम्मीद है कि भारत में उसकी वर्तमान कंपनी भविष्य में उसे फिर से अमेरिका भेजने में मदद कर सकती है, हालांकि इसको लेकर वह निश्चित नहीं है. उसकी पोस्ट पर कई यूजर्स ने अपनी राय दी. कुछ लोगों ने कहा, कि भारत में दोबारा सेट होने में कम से कम एक से दो साल लगते हैं और इस दौरान धैर्य रखना जरूरी है. वहीं कुछ ने सलाह दी कि दूसरों को देखकर फैसला न लें, बल्कि अपनी प्राथमिकताओं के आधार पर निर्णय करें. एक यूजर ने लिखा, कि घास हमेशा दूसरी तरफ हरी लगती है, लेकिन समय के साथ भारत में भी सब बेहतर लगने लगता है. वहीं, एक ने कहा कि अमेरिका हमेशा वहीं रहेगा, इसलिए फिलहाल भारत में बिताए समय का आनंद लेना चाहिए.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: ट्रैक पर रोज़ घंटों पैदल चलना, 9 घंटे खड़े रहना, महिला ट्रेन मैनेजर ने दिखाई रेलवे नौकरी की सच्चाई

पानीपुरी का ‘कॉम्बैट वर्जन'! मुंबई के स्ट्रीट वेंडर का अनोखा अंदाज वायरल, वॉटर गन से परोस रहा जलजीरा

IT इंजीनियर से ज्यादा बचत करता है ट्रक ड्राइवर? दिल्ली के बिजनेसमैन का दावा, कमाई सुन हैरान रह गए लोग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com