विज्ञापन

25 दिन में पैसा डबल से लेकर फनी वादों तक...Promise Day पर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे ये मजेदार मीम्स

Promise Day 2026: प्रॉमिस डे 2026 पर सोशल मीडिया पर ‘लक्ष्मी चिट फंड’ और ‘25 दिन में पैसा डबल’ जैसे फनी मीम्स वायरल हो रहे हैं, वहीं कई लोग इस दिन खुद से सकारात्मक वादे भी कर रहे हैं.

25 दिन में पैसा डबल से लेकर फनी वादों तक...Promise Day पर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे ये मजेदार मीम्स
Promise Day पर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे ये मजेदार मीम्स

Promise Day 2026: वैलेंटाइन वीक का पांचवां दिन यानी 11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाता है. यह दिन रिश्तों में भरोसा, वादों और साथ निभाने की भावना को समर्पित होता है. जहां कई लोग इस दिन अपने पार्टनर से दिल से वादे करते हैं, वहीं सोशल मीडिया पर इस बार प्रॉमिस डे को लेकर मजेदार मीम्स की बाढ़ आ गई है. इस बार इंटरनेट पर सबसे ज्यादा चर्चा ‘लक्ष्मी चिट फंड' और ‘25 दिन में पैसा डबल' जैसे मीम्स की हो रही है. ये दोनों डायलॉग 2006 की बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म फिर हेरा फेरी से जुड़े हैं, जो हाई-रिस्क निवेश और ठगी के मजाकिया संदर्भ में इस्तेमाल किए जाते रहे हैं.

प्रॉमिस डे के मौके पर यूजर्स इन डायलॉग्स को वादों के मजेदार उदाहरण के रूप में शेयर कर रहे हैं, जो लोगों को खूब हंसा रहे हैं.

कुछ ने मजाक, तो कुछ ने खुद से किए गंभीर वादे

हालांकि हर कोई सिर्फ मजाक के मूड में नहीं है. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस दिन को आत्म-सुधार का मौका मानते हुए खुद से सकारात्मक वादे भी किए.

एक यूजर ने लिखा, आज मैं खुद से वादा करता हूं कि पुरानी यादों को छोड़कर खुश रहूंगा और अपनी मां को गर्व महसूस कराऊंगा. वहीं एक अन्य ने मजाकिया अंदाज में लिखा, प्रॉमिस डे है और आज का वादा है कि शाम तक अपने लक्ष्यों को खुद ही घोस्ट नहीं करूंगा.

इसके अलावा कई लोगों ने एक-दूसरे को 'हैप्पी प्रॉमिस डे' कहकर शुभकामनाएं भी दीं.

वैलेंटाइन वीक का शेड्यूल

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे से हुई थी. इसके बाद 8 फरवरी को प्रपोज डे, 9 फरवरी को चॉकलेट डे और 10 फरवरी को टेडी डे मनाया गया. आज यानी 11 फरवरी को प्रॉमिस डे के बाद 12 फरवरी को हग डे, 13 फरवरी को किस डे और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: दिल तोड़ने वाले से बदला लेने का अनोखा तरीका, एक्स के नाम पर रखवाएं जानवर की पॉटी का नाम, मिलेगा सर्टिफिकेट!

बेटी के साथ उसका गूगल ऑफिस देखने पहुंचे पापा-मम्मी, नहीं रहा खुशी का ठिकाना, भावुक कर देने वाला Video वायरल

रात में एक घंटे यात्री को ढूंढता रहा, फिर लौटाया पासपोर्ट और PR कार्ड, टैक्सी ड्राइवर की ईमानदारी बनी मिसाल

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Promise Day 2026, Valentine Week India, Promise Day Memes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com