विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2025

2025 आधा अभी बाकी है…साल के शुरुआती 6 महीनों पर लिखे इस रैप में छिपा है 2025 का दर्द, सुनकर लोगों को आए Goosebumps

2025 के आधा बीतने तक देश में काफी कुछ ऐसा हुआ है, जिसका लोगों पर गंभीर असर पड़ा है. ऐसे में इंटरनेट पर वायरल एक रैप वीडियो को सुनने के बाद लोगों को अब तक बीता हुआ साल पूरा याद आ गया है.

2025 आधा अभी बाकी है…साल के शुरुआती 6 महीनों पर लिखे इस रैप में छिपा है 2025 का दर्द, सुनकर लोगों को आए Goosebumps
पहलगाम से प्लेन क्रैश तक, हर घटना पर चोट करता है ये वायरल रैप

2025 Aadha Abhi Baaki Hai Rap: 2025 का पहला आधा साल बीत चुका है, लेकिन इस दौरान जो कुछ भारत और दुनिया में हुआ, उसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया. इसी साल की हकीकत को बयां करता हुआ एक रैप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसका टाइटल है, '2025 आधा अभी बाकी है.' यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि 2025 की अब तक की झकझोर देने वाली सच्चाई का आईना है.

2025 का वायरल रैप (2025 Aadha Abhi Baaki Hai lyrics) 

इस रैप को लिखा है @garamkalakar ने और इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है @manan.2301 ने. कुछ ही दिनों में इस रील को 4 करोड़ से ज्यादा व्यूज, 31 लाख लाइक्स और 12 हजार से अधिक कमेंट्स मिल चुके हैं. लोग इस रैप को देखकर सिर्फ एंटरटेन नहीं हो रहे, बल्कि इससे जुड़ भी रहे हैं. 

यहां देखें वीडियो

रैप में 2025 की बड़ी घटनाओं को एक-एक कर बेहद असरदार अंदाज में दिखाया गया है। इसमें शामिल हैं:- (2025 viral rap song)

पहलगाम आतंकी हमला (22 अप्रैल 2025).
सोनम-राजा रघुवंशी मर्डर केस.
मेरठ ड्रम मर्डर केस.
RCB की ऐतिहासिक जीत.
लॉरेंस बनाम एमीवे रैप क्लैश.
एयर इंडिया प्लेन क्रैश.
और सबसे दमदार लाइन: '2025 आधा अभी बाकी है, बस कर खुदा इतना अभी काफी है.'

2025 की हर बड़ी घटना एक रैप में (2025 Aadha Abhi Baaki Hai Rap Context)

इन लाइनों में लोगों की भावनाएं, डर, आक्रोश और उम्मीद सब झलकती हैं. यही वजह है कि कई यूजर्स ने लिखा, 'पहली बार किसी रैप ने रोंगटे खड़े कर दिए, तो किसी ने कहा, ये सिर्फ रैप नहीं, ये रियलिटी चेक है. रैप में Operation Sindoor का भी जिक्र है, जो भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गई करारा जवाबी कार्रवाई को दर्शाता है. वहीं धार्मिक हिंसा और सामाजिक मुद्दों को भी बिना किसी हिचक के इसमें शामिल किया गया है.

लोगों ने कहा- ये गाना नहीं, सच्चाई है (Rap On 2025 Is Still Remaining)

@garamkalakar की रील्स पहले भी वायरल हो चुकी हैं, जिन पर 7-8 करोड़ तक के व्यूज आए हैं, लेकिन यह रैप इसलिए खास बन गया क्योंकि इसमें सिर्फ घटनाएं नहीं, भावनाओं की सच्चाई है. यह रैप बताता है कि आधा साल गुजर चुका है, लेकिन चुनौतियां अभी खत्म नहीं हुईं और शायद यही वजह है कि लोग कह रहे हैं, ये गाना नहीं, हमारे 6 महीने का हिसाब है. 

ये भी पढ़ें:-  यहां उगाया जाता है दुनिया का सबसे बड़ा संतरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2025 Viral Rap Song, 2025 Aadha Abhi Baaki Hai Lyrics, Indian Rap Viral 2025, Emotional Rap India, Instagram Viral Reel India, Pahalgam Attack Rap, Air India Crash Rap, Sonam Raja Murder Rap, RCB Win Rap Song, Reality Based Rap 2025, Trending Reels 2025 India, Viral Goosebumps Rap, 2025 News Rap, Manan Instagram, 2025 Aadha Abhi Baaki Hai Rap Context, Rap On 2025 Is Still Remaining
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com