विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2013

1993 के मुंबई विस्फोट : घटनाक्रम पर एक नजर

मुंबई: मुंबई में 20 वर्ष पूर्व देश का पहला सबसे बड़ा आतंकवादी हमला हुआ था। सिलसिलेवार 12 भीषण धमाकों में 260 से अधिक लोगों की मौत ने देश को सन्न कर दिया था।

मुंबई में दिसंबर 1992 से जनवरी 1993 के बीच हुए हिंसक दंगों के प्रतिशोध में 12 मार्च 1993 को हुए इन आतंकवादी हमलों से देश की आर्थिक राजधानी बुरी तरह चरमरा गई थी। अयोध्या में छह दिसंबर को हिंदू समूह द्वारा बाबरी मस्जिद गिराए जाने के बाद ये दंगे शुरू हुए थे। आइए नजर डालते हैं मुंबई में 1993 में हुए हमलों का निशाना बनी जगहों तथा उन जगहों पर मारे गए लोगों की संख्या पर :

मुंबई स्टॉक एक्सचेंज : अपराह्न 1.30 बजे - 84 लोगों की मौत

कालबादेवी : अपराह्न 2.15 बजे - पांच व्यक्तियों की मौत

शिवसेना भवन : अपराह्न 2.30 बजे- चार लोगों की मौत

एअर इंडिया भवन, नरीमन प्वाइंट : अपराह्न 2.33 बजे- 20 लोग मरे

मछुआरों की बस्ती, माहिम : अपराह्न 2.45 बजे - तीन लोगों की मौत

वर्ली सेंचुरी बाजार : अपराह्न 2.45 बजे- 113 व्यक्तियों की मौत

जावेरी बाजार : अपराह्न 3.00 बजे- 17 लोग मरे

होटल सी-रॉक, बांद्रा : अपराह्न 3.10 बजे - हताहतों की संख्या उनुपलब्ध

प्लाजा सिनेमा, डाबर : अपराह्न 3.15 बजे- 10 लोगों की मौत

होटल जुहू सेंटॉर : अपराह्न 3.20 बजे- तीन लोग घायल हुए

सहर हवाइअड्डे के पास : अपराह्न 3.30 बजे- संख्या उनुपलब्ध

होटल एअरपोर्ट सेंटॉर : अपराह्न 3.40 बजे- दो लोगों की मौत।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई धमाके, 1993 धमाके, 1993 मुंबई धमाके, सीरीयल धमाके, धमाकों के तथ्य, 1993 Mumbai Blast, Fact File