विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2021

परिवार का पेट पालने के लिए 14 साल का बच्चा कचौड़ी बेच रहा है,वीडियो देख भावुक हुए लोग

14 साल के बच्चे से आप क्या उम्मीद कर सकते हैं? यही न कि वो स्कूल जाए, पढ़ाई करे, दोस्तों के साथ खेले. मगर, जब बच्चे पर परिवार की ज़िम्मेदारियां आ जाए तो क्या करेगा? एक ऐसी ही मर्मस्पर्शी कहानी सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रही है.

परिवार का पेट पालने के लिए 14 साल का बच्चा कचौड़ी बेच रहा है,वीडियो देख भावुक हुए लोग

14 साल के बच्चे से आप क्या उम्मीद कर सकते हैं? यही न कि वो स्कूल जाए, पढ़ाई करे, दोस्तों के साथ खेले. मगर, जब बच्चे पर परिवार की ज़िम्मेदारियां आ जाए तो क्या करेगा? एक ऐसी ही मर्मस्पर्शी कहानी सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रही है. 14 साल का एक बच्चा रेलवे स्टेशन के बगल में अपने परिवार का पेट पालने के लिए कचौड़ी बेच रहा है. बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग भावुक हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस बच्चे की मदद करने की अपील की जा रही है. ये वीडियो भावुक कर देने वाला है.

वीडियो देखें

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चा अपने ठेले पर कचौड़ी बना रहा है. आस-पास के लोग बच्चे से कचौड़ी लेकर खा रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा कुछ बात कर रहा है. हालांकि, म्यूज़िक होने के कारण बच्चे की आवाज़ सुनाई नहीं दे रही है. बच्चे के चेहरे पर मासूमियत देखी जा सकती है. जब वो बात कर रहा होता है तभी उसकी आंखें देखने लायक होती है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग वहां कचौड़ी खाने जा रहे हैं. इस वीडियो पर कई प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं.

वीडियो देखें- शहर की सबसे ऊंची इमारत पर बैठकर बंदरों ने कुछ इस तरह लिया नज़ारा

इस वीडियो को @vishal_dop नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. इस वीडियो को 43 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने देखा है. वहीं सैंकड़ों लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट्स किए हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोग बच्चे के पास कचौड़ी खाने जा रहे हैं. एक ट्विटर यूज़र ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- लड़का फेमस हो गया है.

कई बार इंसान अपनी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए मेहनत करता है. इस बच्चे के वायरल वीडियो से हम देख सकते हैं कि कैसे अपने परिवार का पेट पालने के लिए ये बच्चा मेहनत कर रहा है. आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? कमेंट करके बताइएगा. अगर आपके पास भी इसी तरह का कोई वीडियो है तो हमारे साथ ज़रूर साझा करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kachori, Viral Video, Trending News In Hindi, Viral News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com